फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Patients suffering from fever, vomiting and diarrhea came to the health fair.

Siddharthnagar News: स्वास्थ्य मेले में आए बुखार, उल्टी व दस्त के मरीज

Mon, 07 Oct 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 Oct 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from fever, vomiting and diarrhea came to the health fair.
मिठवल ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मा में मरीज देखते डॉ. अरुण कुमार सोनकर।
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में 19 मरीज अस्पताल पर इलाज कराने के लिए पहुंचे। जिसमें जुकाम, बुखार, त्वचा रोग, उल्टी व दस्त रोग के मरीज शामिल रहे। मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें दवा दी।
विज्ञापन

अस्पताल पर मरीजों के पहुंचने का सिलसिला सुबह नौ बजे से ही शुरू हो गया था। जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला दोपहर तीन बजे तक चला। इस दौरान डॉ. बीके सिंह, राम किशोर प्रजापति, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, एलए सुभाष तिवारी, एएनएम गीतांजली, पूजा यादव आदि मौजूद रही। घोसियारी प्रतिनिधि के अनुसार मिठवल ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मा में डॉक्टर अरुण कुमार सोनकर ने दोपहर दो बजे तक 26 मरीज का इलाज किया। चिकित्सक ने बताया कि समय बुखार चर्म रोग फोड़ा-फुंसी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। वहीं खेसरहा की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होशियारी में फार्मासिस्ट नूरुल हसन ने 20 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

-----
मेले में आए मरीजों की हुई जांच, दी गई दवा
धेंसा/पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना और पकड़ी लालपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की जांचकर दवा दी गयी। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में रविवार को स्वास्थ्य मेले में कुल 21 मरीज इलाज के लिए आए। जिनमें अधिकांश मरीजों को बुखार, स्किन की समस्या, सर्दी जुकाम की परेशानी थी। जन आरोग्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों को आवश्यक दवा एवं परामर्श दिया गया। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में डाॅ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उनको आवश्यक दवा दिया। मेले में कुल 28 मरीज आए, जिसमें फीवर, सुगर, बीपी, पेट संबंधित जैसी बीमारी की समस्या थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सर्दी जुकाम, बुखार व गले में खराश के बढ़े मरीज
भनवापुर। ब्लाक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 108 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। साथ ही संक्रामक बीमारियों से बचाव की सलाह दी गई। पीएचसी तरहर में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने 41 मरीजों का इलाज कर जरूरी दवाएं दी। पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या ने मेला में 32 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. सबीहा मलिक ने 35 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाई दी। इस दौरान पीएन तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव, लैब इंचार्ज अश्वनी अग्रहरी, मनोज मिश्रा, अखिलेश तिवारी, अमित तिवारी, प्रिंस पांडेय, रवींद्र कुमार, आदि मौजूद रहे। संवाद
---
स्वास्थ्य मेले में 218 मरीजों की हुई जांच
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर व कठौतिया रामनाथ के उप स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार जन आरोग्य मेले में कुल 218 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। कठौतिया रामनाथ के उप स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 42 मरीज इलाज कराने पहुंचे। डाॅ. राहुल कुमार ने मरीजों की जांच की और जरूरी दवा देकर भेज दिया। बिस्कोहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे स्वास्थ्य मेले में सबसे ज्यादा दर्द, बुखार, खांसी, जुकाम, घमौरियां, खुजली और मधुमेह के मरीज आए। मरीजों ने बताया कि लंबे समय से दवा करा रहे थे, लेकिन जब से सरकारी अस्पताल पर दिखा कर दवा ले रहे हैं तब से आराम मिला है। संविदा आयुष डाॅ. एससी शर्मा ने बताया कि कुल 176 मरीजों की जांच की गई है। इस मौके पर फार्मासिस्ट राकेश बहादुर चौधरी, त्रिशूल धर चतुर्वेदी, धीरज राय, राजू आदि मौजूद रहे। संवाद

-----
औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिला स्वास्थ्य कर्मी, मांगा स्पष्टीकरण

सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधवापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संविदा एलटी मनोज कुमार चौधरी अनुपस्थित पाए गए, अनुपस्थित कर्मचारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। आरोग्य मेले में दोपहर तक दो मरीजों का इलाज किया गया था। स्वास्थ्य केंद्र पर ईडीएल के तहत 99 दवाओं के सापेक्ष 88 दवाएं ही उपलब्ध पाई गईं, सभी प्रकार की दवाओं को प्रचुर मात्रा में उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश फार्मासिस्ट को दिया गया, चिकित्सालय एवं परिसर में साफ-सफाई का निर्देश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed