{"_id":"683350bed45eb7e44803733f","slug":"patients-suffering-from-fever-and-stomach-problems-increased-in-arogya-mela-due-to-heat-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-138143-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्मी से आरोग्य मेले में बढ़े बुखार व पेट के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्मी से आरोग्य मेले में बढ़े बुखार व पेट के रोगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 141 लोग उपचार कराने पहुंचे। इनमें बुखार व बदन दर्द, खांसी, पेट संबंधित बीमारी, त्वचा रोगी व जोड़ों के दर्द सहित अन्य बीमारियों के मरीज रहे।
आयुष संविदा डाॅ. एससी शर्मा ने सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उनकी बीमारी से संबंधित दवा व जरूरी सलाह दी। चिकित्सक ने बताया कि बढ़ते तापमान और गर्मी से लोग बुखार व बदन दर्द की चपेट में आ रहे हैं। उन्हें पेट दर्द की भी समस्या हाे रही है। ऐसे मरीजों को सलाह दी जा रही है कि वे गर्मी में खूब पानी पीएं। साथ ही अन्य तरल पदार्थ नारियल पानी और ताजा जूस का भी सेवन करें।
दोपहर में धूप के समय बाहर निकलने से बचें और ठंडे पानी से स्नान करें। अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं और आसपास सफाई रखें। इसके अलावा तला-भुना खाने से बचें और ताजा खाना खाएं। साथ ही ओआरएस का सेवन जरूर करें। इस दौरान धीरज राय आदि मौजूद रहे।