Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Patients decreased in the health fair, only 18 in Dumariaganj

Siddharthnagar News: आरोग्य मेले में घटे मरीज, डुमरियागंज में सिर्फ 18

Mon, 08 Jun 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Patients decreased in the health fair, only 18 in Dumariaganj
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। पीएचसी डुमरियागंज में मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। दोपहर एक बजे तक महज 18 मरीज ही इलाज के लिए पहुंचे। वहीं अन्य सेंटरों पर भी संख्या कम रही।
विज्ञापन

जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार-जुकाम के साथ उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही मरीजों को दवा दी गई।
विज्ञापन

वहीं, त्वचा के रोगियों को मरहम देकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई। गंभीर समस्या वाले मरीजों को हायर सेंटर में जाने की सलाह दी गई। चिकित्सक मौसम को लेकर बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी डुमरियागंज में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें दोपहर 01:00 बजे तक उल्टी-दस्त, बुखार, खुजली आदि से पीड़ित कुछ 18 मरीज इलाज के लिए आए थे। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से यहां प्रतिदिन मरीजों की संख्या घटती जा रही है। एक बजे अस्पताल में सन्नाटा पसरा रहा।
डेंटल सर्जन रामकिशोर प्रजापति ने कहा बदलते मौसम के चलते उल्टी-दस्त, बुखार के अधिक मरीज आए हैं। फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव ने बताया कि डाॅक्टर बीके सिंह का शनिवार को बस्ती ट्रांसफर हो गया है। अभी किसी अन्य डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई है। बिस्कोहर में 88 मरीजों का हुआ उपचार : बिस्कोहर। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में दोपहर दो बजे तक 88 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। मेले में पेट दर्द, दस्त, बुखार, जोड़ों के दर्द, सिरदर्द और चर्म रोग से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंचे।

चिकित्सक डॉ. एससी शर्मा ने बताया राम केवल, सुमैया, अखरुन्निशा और केवलापति पेट दर्द और दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे जबकि प्रभुदीन, ग्याराम, बहरइची और नौशाद बुखार और सिरदर्द से पीड़ित थे। सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। दस्त से प्रभावित मरीजों को ओआरएस पाउडर भी वितरित किया गया। स्वास्थ्यकर्मी धीरज राय ने बताया कि अस्पताल में सभी सामान्य रोगों की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि मेले में आए सभी मरीजों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही कर दिया गया और किसी भी मरीज को सीएचसी सिरसिया के लिए रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। पकड़ी लालपुर में पहुंचे 24 मरीज: पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डाॅ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उनको आवश्यक दवा दी। कुल 24 मरीज पहुंचे, जिसमे खांसी बुखार, शुगर, बीपी, सांस फूलने और बुखार जैसी अनेक समस्या थी। इनकी जांच कर दवा देकर उचित सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed