फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pathology and hospital sealed, warned an operator

Siddharthnagar News: पैथालॉजी और अस्पताल सील, एक संचालक को दी चेतावनी

Mon, 05 Jun 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Pathology and hospital sealed, warned an operator
इटवा कस्बे में शाहीन अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम कर्मेंद्र। संवाद
सिद्धार्थनगर। एसडीएम इटवा कर्मेंद्र की अगुवाई में चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम ने सोमवार को इटवा कस्बे के पैथालॉजी और अस्पतालों की जांच की। जांच में बगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित एक निजी अस्पताल और निजी पैथालॉजी को सील किया, जबकि एक अस्पताल संचालक को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

इटवा कस्बे में अवैध रूप से अस्पताल, पैथालॉजी और मेडिकल स्टोर संचालित होने की शिकायत पर सोमवार को डॉ. एमएम त्रिपाठी, डॉ. बीएन चतुर्वेदी की टीम ने कस्बे के प्लस अस्पताल को सील किया, इनके कागजात पूरे नहीं थे। इटवा कस्बे में संचालित शाहीन अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने उनसे कागजात जमा करने के बाद दी जाने वाली प्राप्ति रसीद मांगी, जो वह नहीं दिखा सके। इस पर उन्हें चेतावनी देने के साथ शीघ्र ही प्राप्ति रसीद दिखाने को कहा गया। उसके बाद इंडियन पैथालॉजी का निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण में संचालक कोई रजिस्ट्रेशन से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके इसलिए पैथालॉजी को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम इटवा कर्मेंद्र ने बताया कि शिकायत पर यह जांच की गई है, जिसमें एक अस्पताल संचालक को चेतावनी व दूसरे पैथालॉजी को सील कर दिया गया है। अभी आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed