फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Paswan, Jamil, the passer-by, including 8 nominations

पासवान, जमील, राही समेत 8 ने किया नामांकन

Mon, 06 Feb 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Paswan, Jamil, the passer-by, including 8 nominations
कलेक्ट्रेट में नामांकन स्थल का निरीक्षण करते डीएम सूर्यपाल गंगवार। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन उम्मीदवारों की भीड़ रही। सोमवार को सपा, भाजपा, बसपा के उम्मीदवारों समेत कुल आठ लोगों ने नामांकन किया। सर्वाधिक तीन नामांकन शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से हुए। कपिलवस्तु से दो, बांसी, इटवा और डुमरियागंज से एक-एक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया। अब तक की नामांकन प्रक्रिया में पांचों सीटों से 19 उम्मीदवारों के फार्म जमा हुए हैं। अभी नौ फरवरी तक उम्मीदवारों के पास नामांकन का मौका है।
विज्ञापन

प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट का माहौल पूरे दिन गर्म रहा। सुबह से ही उम्मीदवारों के समर्थक जिला मुख्यालय पर जुट गए थे। सबसे पहले सुबह साढ़े 11 बजे कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर भी रहे। कुछ ही देर में इटवा से भाजपा उम्मीदवार डॉ.सतीष द्विवेदी भी पहुंच गए। उनके साथ जिला महामंत्री राजेश त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य सुजाता सिंह सहित अन्य प्रस्तावक रहे। दोपहर 12 बजे शोहरतगढ़ से पीस पार्टी के राधेरमण त्रिपाठी और कुछ ही देर बाद बसपा प्रत्याशी मो. जमील सिद्दीकी समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे।
विज्ञापन

जमील के साथ नौगढ़ ब्लॉक प्रमुख शफीक अहमद, जिला पंचायत सदस्य गंगा मिश्र मौजूद रहे। दोपहर साढ़े 12 बजे सांसद जगदंबिका पाल नामांकन स्थल पर पहुंचे। पार्टी प्रत्याशियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद जुलूस लेकर पहुंचे विजय पासवान ने कपिलवस्तु सीट से सपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र जमा किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के अलावा सपा और कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। करीब आधे घंटे बाद बांसी से भाजपा उम्मीदवार जयप्रताप सिंह और फिर शोहरतगढ़ से भाजपा-अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी अमर सिंह चौधरी ने नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अंत में डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन कराया। प्रत्याशियों के समर्थकों को कलेक्ट्रेट गेट पर ही रोक दिया गया, अंदर सिर्फ उनके चार प्रस्तावकों को ही जाने की अनुमति मिल सकी। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ सदर अकमल खां, इटवा डीएन त्रिपाठी, गोल्हौरा एसओ राधेश्याम राय, जोगिया एसओ शमशेर बहादुर, सदर एसओ शादाब खां मुस्तैदी से डटे रहे। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को 5 और शनिवार को 6 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed