फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Passengers will get relief from roadways bus in Holi

Siddharthnagar News: होली में यात्रियों को रोडवेज बस से मिलेगी राहत

Tue, 03 Jun 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Passengers will get relief from roadways bus in Holi
-दिल्ली, कानपुर, लखनऊ से घर आने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोडवेज निगम होली पर घर आने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल बस का संचालन करेगी। इससे यात्रियों को अपने घर तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा, जबकि दिल्ली, कानपुर व लखनऊ से कई स्पेशल बसों का भी संचालन किया जाएगा।
एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि होली में अपने घर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लोकल स्तर पर रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को शहर से अपने घर तक पहुंचने में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। बड़े-बड़े शहरों में रोजगार की तलाश के लिए मजदूरों को गोरखपुर से सिद्धार्थनगर तक आने के लिए स्पेशल बस का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को घर पहुंचने के लिए प्राइवेट बसों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी से प्रतिदिन संचालित होने वाली बसों के अलावा अतिरिक्त बस का भी संचालन किया जाएगा। देर शाम को भी संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को रात में भी रोडवेज की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को सहूलियत देने के साथ रोडवेज के निर्धारित स्टेशन पर ही बस को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed