{"_id":"60e884f28ebc3ef9fe5a1603","slug":"passengers-upset-due-to-arbitrariness-of-taxi-drivers-siddharthnagar-news-gkp401257150","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालकों की मनमानी से परेशान मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालकों की मनमानी से परेशान मुसाफिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी चालकों की मनमानी से मुसाफिर परेशान
बैदौला से रुधौली मार्ग पर प्राइवेट टैक्सी चालकों की मनमानी से यात्री हलकान
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। बैदौला-रुधौली मार्ग पर मौजूदा समय में टेंपो चालकों और प्राइवेट टैक्सी चालकों की मनमानी से यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। 22 किलोमीटर की दूरी का 90 रुपये किराया वसूला जा रहा है।
भारतभारी क्षेत्र के निवासी पंकज पांडेय, शशि भूषण, विनोद शर्मा, अकरम अली, शाकिर, रामविलास, मुनव्वर हुसैन ने बताया कि बैदौला-रुधौली मार्ग पर परिवहन निगम की कोई बस नहीं चलती है इतना ही नहीं प्राइवेट बसों का संचालन भी न होने से टेंपो और प्राइवेट टैक्सी चालक मनमानी करते हैं। बैदौला से मोतीगंज की दूरी महज सात किलोमीटर है, जिसका किराया 30 से 40 रुपये और मोतीगंज से रुधौली की दूरी 15 किलोमीटर है, जिसका किराया 50 से 60 रुपये यात्रियों से वसूला जाता है। टैक्सी चालकों का कहना है कि डीजल का दाम बढ़ जाने के कारण किराया बढ़ाकर लेना पड़ रहा है। बैदौला-रुधौली मार्ग पर सफर करना मुसाफिरों के लिए काफी कठिनाई भरा है, इस मार्ग पर परिवहन सेवा न होने के चलते लोगों को रुधौली जाने के लिए दो टुकड़ों में वाहन बदलकर सफर करना पड़ता है। इस बाबत एसडीएम डुमरियागंज त्रिभुवन कुमार ने बताया कि प्राइवेट टैक्सी चालकों के मनमानी की कोई शिकायत अब तक नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर एआरटीओ से जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी।