{"_id":"68fbc378d69dfc80d3060922","slug":"passengers-face-increased-problems-due-to-the-same-train-having-two-numbers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-146950-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक ही ट्रेन के दो नंबर होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक ही ट्रेन के दो नंबर होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Fri, 24 Oct 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। एक ही ट्रेन के दो अलग-अलग नंबर होने से रेल यात्रियों को काफी समस्या कि सामना करना पड़ रहा है। बहराइच से गोरखपुर तक जनरल और इसके बाद रिजर्व कोच के तौर पर चलने वाली इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्री परेशान रहते हैं। रिजर्वेशन कराने पर वह गोरखपुर से ही मिलता है और वहीं से बर्थ कंफर्म होती है। इससे उन्हें गोरखपुर में रिजर्व बर्थ तक जाने के लिए डिब्बा बदलने को मजबूर होना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों ने पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम से वाराणसी सिटी से बहराइच तक एक ही ट्रेन नंबर से ट्रेन चलाने और रिजर्वेशन की सुविधा प्रदान करने की मांग की है।
क्षेत्रीय लोगों की मांग पर पूर्वोत्तर रेलवे ने वाराणसी सिटी से गोरखपुर तक आवागमन करने वाली 15131/15132 एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग विस्तार करते हुए उसे आनंदनगर, बढ़नी, बलरामपुर, गोंडा होते हुए बहराइच तक चलवाना शुरू किया, लेकिन गोरखपुर से बहराइच तक पैसेंजर ट्रेन के रूप में ट्रेन चल रही है। इसका अलग ट्रेन नंबर 05131/05132 है। लोगों को रिजर्वेशन में भी काफी दिक्कत होती है। इसके अलावा उसमें रिजर्वेशन भी गोरखपुर से वाराणसी सिटी तक ही होता है। क्षेत्र के अजय वरुण, हेमंत शुक्ल, सगीर चौधरी, रामदेव गुप्ता, राममूरत यादव, आशुतोष शुक्ल, आशाराम यादव आदि ने बताया कि 15131/15132 एक्सप्रेस ट्रेन में रिजर्वेशन बहराइच से किया जाए।
वाराणसी जाने वाले यात्रियों को गोरखपुर में उतर कर अपने रिजर्वेशन कोच में जाना पड़ता है, जिससे महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को काफी दिक्कत होती है। इसके अलावा वाराणसी सिटी से बहराइच तक ट्रेन नंबर एक ही होना चाहिए। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक कई बार क्षेत्र के व्यापारियों, वकीलों व यात्रियों ने इस बाबत मांगपत्र सांसद व पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों को तो दिया ही, इसके अलावा जब केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बढ़नी में वाॅशिंग पिट का लोकार्पण करने आए थे, तब भी उनसे मांग की गई थी। रेल राज्यमंत्री ने आश्वासन भी दिया था, लेकिन क्षेत्रीय लोगों की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई। उन्होंने शीघ्र ही वाराणसी सिटी से बहराइच तक एक ट्रेन नंबर व वाराणसी सिटी से बहराइच तक रिजर्वेशन सुविधा देने की मांग की है।