फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pass percentage decreased by 11% in Intermediate and 2% in High School

Siddharthnagar News: इंटर में 11 व हाईस्कूल में दो फीसदी कम हुए पास

Sat, 26 Apr 2025 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pass percentage decreased by 11% in Intermediate and 2% in High School
टॉप 10 सूची में शामिल बच्चों को आशीर्वाद देती उनकी माता अनुपम उपाध्याय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में इस बार प्रतिशत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसमें पिछले की साल की तुलना में हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में 11 प्रतिशत की बड़ी कमी दर्ज की गई है। वहीं, वर्ष 2023 में पांच प्रदेश टॉपर हुए थे, जबकि, 2024 में कुल नौ बच्चे प्रदेश टॉपर में जगह बनाए थे।
इस बार प्रदेश की लिस्ट में जगह बनाने की बात दूर, जिले में उत्तीर्ण के प्रतिशत में कमी आई है। अब शिक्षा विभाग इस गिरावट पर मंथन करेगा और उसमें सुधार की कोशिश करेगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार दोपहर जारी हो गया।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक जनपद में हाईस्कूल में 35954 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें परीक्षा में 33647 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। जबकि, उत्तीर्ण 30497 हुए। कुल प्रतिशत 90.64 रहा। वहीं, इंटरमीडिएट की बात करें तो 29107 पंजीकृत थे। 27471 परीक्षा में बैठे और 21909 उत्तीर्ण हुए। कुल 79.79 प्रतिशत पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें तो दो वर्ष की तुलना में इस बार का परिणाम बहुत अच्छा नहीं रहा। क्योंकि इंटरमीडिएट में 11 प्रतिशत और हाईस्कूल में दो प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं सबसे बड़ा झटका यह लगा है कि जहां 2023 और 2024 में प्रदेश टॉपर में जनपद के बच्चे आए थे। जबकि, इस वर्ष कोई भी बच्चा प्रदेश टॉपर में जगह नहीं बना पाया है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में प्रदेश टॉपर में हाईस्कूल में शुभ्रा मिश्र, सान्वी सिंह। जबकि, इंटरमीडिएट में सुप्रिया मिश्र, मरियम व सौम्या ने प्रदेश में स्थान लाकर जिले का मान बढ़ाई थी।
वर्ष 2024 के परिणाम की बात करें तो प्रदेश टॉपर में बांसी। सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर काॅलेज बांसी की बच्चियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तर प्रदेश में परचम लहराकर जिले का नाम रोशन किया है। इस विद्यालय की 6 बच्चियों ने टॉप-10 में स्थान बनाया है।

इंटर की परीक्षा में चार्ली गुप्ता ने प्रदेश में दूसरा, पलक सिंह ने तीसरा, निधि ने पांचवां, आंशिका चौधरी ने छठवां, अपराजिता ने सातवां व अर्पिता द्विवेदी ने आठवां स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह विद्यालय की महिमा चौधरी व सायकी पटेल ने सातवां, अस्तुती त्रिपाठी ने आठवां, पलक श्रीवास्तव व गौरव ने दसवां स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed