{"_id":"58dbeed34f1c1bc96863ea8d","slug":"pasi-society-celebrated-victory-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासी समाज ने मनाया विजय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासी समाज ने मनाया विजय दिवस
siddharthnagar
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
राजनीितति
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिया। इंडियन पासी समाज ने बुधवार को हरनी बुजुर्ग में गांव में कुबेर रणजीत सिंह रावत का 167वां विजय दिवस समारोह पूर्वक मनाया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने रणजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री श्रीराम पासवान ने कहा कि अपने समाज के पूर्वजों के बारे में जानने का अधिकार सभी जाति और धर्म के लोगों को है। रणजीत सिंह रावत के बताए रास्ते पर चलकर ही पासवान समाज का विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि समाज से दहेज प्रथा की समाप्ति और शिक्षा को लेकर जागरूक होने की आवश्यकता है। बिना शिक्षित हुए लोगों का सामाजिक विकास संभव नहीं है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बिहारी लाल पासवान ने कहा कि पासवान समाज के लिए यह एक अच्छी शुरुआत है। हम दशकों से अपने पूर्वजों को याद करने के लिए विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करते हैं और उनके दिखाए रास्ते पर चलने के लिए संकल्प लेते हैं। संकल्प लेने भर से अब काम नहीं चलने वाला हमें धरातल पर इसके परिणाम दिखाने होंगे। समाज में व्याप्त कुरीतियों को हटाते हुए हमें शिक्षा की ओर आगे बढना है। जिलाध्यक्ष रामकुमार पासवान ने कहा कि आज ही के दिन रणजीत सिंह रावत ने वर्ष 1850 में अंग्रेज सेनापति एल्डरटोन को मार गिराया था जिसके बाद से इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाने की परंपरा प्रारंभ हुई। हम अनीति के खिलाफ आज भी उसी प्रकार लड़ते रहेंगे। कार्यक्रम को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, देवेंद्र कुमार गुड्डू, मंथू पासवान,जयश्री प्रसाद, सतीश चंद्र, अशोक कुमार, हीरालाल, दयाराम ने भी संबोधित किया। मौके पर अमरावती देवी, चंद्रशेखर, अशोक पासवान, अनिल कुमार, रामबेलास, राजेश, ग्राम प्रधान ज्ञानमती देवी, प्रीती भारती, पवन कुमार, रोहित, लालमन, रामवृक्ष आदि मौजूद रहे।