फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Party worker will sit on every chair from head to prime minister only then the pace of development will increase'

प्रधान से प्रधानमंत्री के जरिए विकास का लक्ष्य

Fri, 08 Jan 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
'Party worker will sit on every chair from head to prime minister only then the pace of development will increase'
लोहिया कला भवन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की समीक्षा से पूर्व दीप प्रज्ज्वलन करते प्रदेश अध्यक - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘प्रधान से प्रधानमंत्री तक हर कुर्सी पर बैठेगा पार्टी कार्यकर्ता तभी बढ़ेगी विकास की गति’
विज्ञापन

इसे हेडिंग लगाएं------
-------------------
‘प्रधान से प्रधानमंत्री के जरिए विकास का लक्ष्य’
लोहिया कला भवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा का विकास की गति को आगे बढ़ाने का लक्ष्य है। इसके लिए ग्राम प्रधान से प्रधानमंत्री तक की कुर्सी पर पार्टी कार्यकर्ताओं के आसीन होने से ही संभव है। वह शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर लोहिया कला भवन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की समीक्षा करने के बाद उपस्थित पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। इसके पीछे जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य केे पदों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता नहीं होना है। इस बार के चुनाव में भाजपा के प्रतिबद्ध पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को टिकट देने में प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की अध्यक्षता में संपन्न समीक्षा में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह आंसू, मंत्री प्रदीप शुक्ला, स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, राघवेंद्र प्रताप सिंह, साधना चौधरी, शिवनाथ चौधरी, लालजी त्रिपाठी, बृजबिहारी मिश्र, कन्हैया पासवान, राजेंद्र पांडेय, मोनी पांडेय, फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह और बच्चा पांडेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजयकांत चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन

सीमा में प्रवेश करते ही हुआ भव्य स्वागत
जिले की सीमा पर पहुंचते ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। रामनगर चौराहे पर इटवा के विधायक और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी की अगुवाई में स्वागत हुआ। डिड़ई चौराहे पर डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, बांसी में स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बांसी स्थित स्व. माधव प्रसाद त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद ककरही पुल पर सदर विधायक श्याम धनी राही की अगुवाई में स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में राजू श्रीवास्तव, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, अवधेश पांडेय, नीरज मणि त्रिपाठी प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर ग्रुप की बैठक में दिए मंत्र
रेस्ट हाउस पर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जिले में पार्टी की नीतियों, रणनीतियों के बारे में तैयार कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बलबूते ही संगठन को मजबूती मिलती है।

मुख्य स्तूप का भी दर्शन किया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान बुद्ध की जन्मस्थली कपिलवस्तु पहुंचे, जहां मुख्य स्तूप का दर्शन किया। इस मौके पर कहा कि पूरे विश्व में शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश देने वाले तथागत की धरती से ही जाने वाला संदेश ही देश में अमन, चैन और शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed