{"_id":"652057c054bd2fb5b40d11d4","slug":"panchayat-secretary-collects-moneyremove-from-cluster-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-6006-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पंचायत सचिव करते हैं धन उगाही...क्लस्टर से हटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पंचायत सचिव करते हैं धन उगाही...क्लस्टर से हटाएं
Sat, 07 Oct 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोटन ब्लाॅक के बनियाडीह, पड़हरा खुर्द, एकडेंगवा, हरिगांव व बड़हरा गांव के प्रधानों ने ग्राम सचिव पर उगाही का आरोप लगाते हुए क्लस्टर से हटाने की मांग की है। उन्होंने ग्राम पंचायत के कार्यों में सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए नहीं हटाने पर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, सचिव ने प्रधानों पर फर्जी भुगतान के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
पड़हरा खुर्द प्रधान प्रेमा देवी, बनियाडीह प्रधान विनोद व एकडेंगवा प्रधान पावित्री समेत अन्य ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में ग्राम सचिव पर विकास कार्यों में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधानों ने सचिव पर कराए गए कार्यों के भुगतान के लिए शोषण करने, चंदा के रूप में प्रधानों से धन उगाही करने और कार्याें के भुगतान के लिए 15 से 20 फीसदी कमीशन मांगने का भी आरोप लगाया है। जिससे विकास कार्य बाधित हो रहा है। उनका यह भी कहना है कि इसकी शिकायत उन्होंने उच्चाधिकारियों से की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी प्रियंका गोस्वामी को क्लस्टर एक में शामिल चार ग्राम पंचायतों से हटाने की मांग की है।
--
फर्जी कार्य के भुगतान का बना रहे दबाव
ग्राम पंचायत अधिकारी प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि पड़हरा खुर्द और बनियाडीह गांव का प्रधान दूसरा है और संचालन कोई दूसरा कर रहा है। जो बिना भय के फर्जी कार्य के भुगतान के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित ग्राम प्रधान मनरेगा कार्याें, हैंडपंप मरम्मत और बालू की जगह मिट्टी डालकर फर्जी भुगतान करने के लिए दबाव बना रहे है, नहीं करने पर अब हटाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -