फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pali and Buddhist education will become a special identity

पॉली और बौद्ध की पढ़ाई को बढ़ावा देगा आईसीसीआर

Thu, 15 Jul 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Pali and Buddhist education will become a special identity
पाली और बौद्ध शिक्षा बनेगी विशेष पहचान
विज्ञापन

सिद्धार्थ विवि कपिलवस्तु के कुलपति से बातचीत
अगले सत्र में विवि में शुरू होगी बीएड की पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में पाली और बौद्ध भाषा की पढ़ाई के लिए जल्द ही भारतीय सांस्कृतिक अनुसंधान परिषद यानी आईसीसीआर अहम भूमिका निभाएगा। आगामी शिक्षा सत्र में दोनों विषयों की पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। ये बातें सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहीं।
उन्होंने बताया कि फिलहाल 25 नेपाली छात्रों का नामांकन है। जहां तक पाली और बौद्ध भाषा की पढ़ाई का सवाल है, इस दिशा में आईसीसीआर के जिम्मेदारों से वार्ता हुई हैं, उनके पास पर भारत में विदेशी भाषाओं की पढ़ाई के लिए 40 आवेदन पत्र प्रस्तुत हुए हैं। उनमें से पाली और बौद्ध की पढ़ाई के इच्छुक छात्रों को सिद्धार्थ विवि में भेजने की अपेक्षा की गई है। हाल ही कार्यभार ग्रहण करने वाले कुलपति ने बताया कि रोजगारपरक शिक्षा के साथ ही विज्ञान शिक्षा की पढ़ाई सुनिश्चित कराना प्राथमिकता में है। इसके लिए शासन स्तर पर प्रयास शुरू कर दिया गया है। अगले सत्र से बीएड की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस दिशा में विवि प्रशासन की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। जल्द ही स्वीकृति की उम्मीद है। एमबीए की पढ़ाई का भी प्रस्ताव विचाराधीन है। विवि में इंटरनेट की लचर व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि अभी तक उपलब्ध 100 एमबीपीएस स्पीड की व्यवस्था है, इसको बढ़ाकर 500 एमबीपीएस कराने की कवायद अंतिम चरण में है। उनका कहना था कि इंटरनेट व्यवस्था सुदृढ़ होने से विवि के कार्यों को गति मिलेगी, साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने को बढ़ाएंगे बस
जिला मुख्यालय समेत जनपद के अन्य क्षेत्रों से विवि तक पहुंचकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए परिवहन सुविधा के लिए संबंधित उच्चाधिकारियों से पत्र व्यवहार करेंगे। कुलपति ने माना कि बर्डपुर से कपिलवस्तु तक सड़क की दशा काफी खराब होने से बेहतर परिवहन सुविधा नहीं मिल पा रही है। बताया कि अब तक विवि की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए एक बस का संचालन किया जा रहा है। आवश्यकता महसूस हुई तो बढ़ेगी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 450 छात्र अध्ययनरत
सिद्धार्थ विवि में अब तक कॉमर्स, एमए हिंदी, एमए अर्थशास्त्र, बी.कॉम, एम. कॉम की कक्षाएं संचालित हैं। इन कक्षाओं में अब तक 450 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। आगामी शिक्षा सत्र में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए विज्ञान और रोजगार परक शिक्षा से जुड़ी कक्षाएं संचालित करने के लिए विवि प्रशासन प्रयासरत हैं।

पुख्ता होंगे सुरक्षा के इंतजाम
सिद्धार्थ विवि में सुरक्षा व्यवस्था के सवाल पर कुलपति ने बताया कि परिसर समेत कला संकाय समेत अन्य भवनों में सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई है। प्रत्येक आने वालों की गहनता से जांच-पड़ताल के बाद ही प्रवेश दिया जाता है। जहां तक बॉउंड्रीवाल का सवाल, इस बारे में जानकारी लेकर आवश्यक कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed