Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Paddy procurement pace is slow; purchases made from only 13 farmers across seven centers.

Siddharthnagar News: धान खरीद की रफ्तार धीमी, सात केंद्रों पर 13 किसानों से ही हुई खरीद

Fri, 13 Nov 2026 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement pace is slow; purchases made from only 13 farmers across seven centers.
नवीन मंडी परिसर में बने धान खरीदी केन्द्रों पर पसरा सन्नाटा। संवाद
शाहपुर। धान खरीद का दूसरा सप्ताह शुरू होने के बावजूद डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद की रफ्तार नहीं बढ़ सकी है। नवीन मंडी समिति सहियापुर परिसर में संचालित सात राजकीय धान क्रय केंद्रों पर अब तक केवल 13 किसानों से 895.20 क्विंटल धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन

वहीं, चार केंद्रों पर अभी तक बोहनी भी नहीं हो सकी है। खरीद में तेजी लाने के लिए केंद्र प्रभारी किसानों से संपर्क कर उन्हें पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में किसानों की उपज खरीदने के लिए कुल 13 राजकीय क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सहियापुर मंडी परिसर में सात केंद्र संचालित हैं। केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पहले केंद्र पर दो किसानों से 172.20 क्विंटल धान खरीदा गया है। दूसरे केंद्र पर 10 किसानों से 683.20 क्विंटल और तीसरे केंद्र पर एक किसान से 40 क्विंटल धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा मंडी परिसर के चौथे, पांचवें, छठे और सातवें केंद्र पर अब तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इन केंद्रों पर किसान अपनी उपज लेकर नहीं पहुंचे हैं।
केंद्र प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किसानों से लगातार संपर्क कर उन्हें धान खरीद के लिए पंजीकरण कराने की जानकारी दी जा रही है। पंजीकरण के बाद केंद्र पर धान लेकर पहुंचने वाले किसानों की उपज नियमानुसार खरीदी जा रही है। किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed