फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   PAC jawan posted in border area injured due to lightning

Siddharthnagar News: बाॅर्डर क्षेत्र में तैनात पीएसी जवान बिजली गिरने से घायल

Mon, 28 Apr 2025 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
PAC jawan posted in border area injured due to lightning
 बिजली से घायल जवान विजय पटेल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एसएसबी और पुलिस के साथ पीएसी को लगा दिया गया है।
इसीलिए मोहाना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती ककरहवा बाॅर्डर क्षेत्र के झंगटी गांव के पास अस्थायी कैंप में गोरखपुर की 26वीं वाहिनी के पीएसी जवान टिके हैं। सोमवार सुबह संतरी ड्यूटी पर लगे जवान के पास पेड़ पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से वह घायल हो गया। उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जहां इलाज के बाद हालत ठीक बताई जा रही है।
यूपी के महराजगंज नगर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा बाबू निवासी विजय पटेल (30) वर्ष 2019 में पीएसी में आरक्षी पर भर्ती हुए। मौजूदा समय में 26 वाहिनी पीएसी गोरखपुर में कार्यरत हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सीमावर्ती इलाके में अलर्ट घोषित किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी गोरखपुर की टीम को सिद्धार्थनगर में ड्यूटी लगी थी। माेहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा बाॅर्डर पर झंगटी गांव के पास अस्थायी कैंप लगाकर जवान टिके हैं।
विज्ञापन

विजय पटेल सोमवार सुबह संतरी ड्यूटी पर लगे थे। इसी बीच बगल में ही एक पेड़ पर बिजली गिरी, जिससे वह घायल होकर गिर गए। साथ के अन्य जवान उन्हें लेकर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज चल रहा है। स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed