{"_id":"68c1c374ff7280a45b04d117","slug":"pac-deployed-at-various-places-on-thothri-border-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144389-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ठोठरी बाॅर्डर पर जगह-जगह लगी पीएसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ठोठरी बाॅर्डर पर जगह-जगह लगी पीएसी
Wed, 10 Sep 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
लोटन। भारत सरकार ने नेपाल में बढ़ते जन आंदोलन और अस्थिरता को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि नेपाल में स्थिति सामान्य होने तक भारतीय नागरिकों को नेपाल की यात्रा स्थगित कर देनी चाहिए।
इसके अलावा, नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों से सड़कों पर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की गई है। लोटन कोतवाली क्षेत्र के नेपाल सीमा पर स्थित ठोठरी कस्बे में सिविल पुलिस एसएसबी के अलावा बुधवार को बाॅर्डर पर पीएसी की तैनाती कर दी गई है।
नेपाल में भारतीय दूतावास ने सुरक्षा सलाह जारी की है और भारतीय नागरिकों से स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने को कहा है। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ने दो आपातकालीन नंबर जारी किए हैं, जिन पर कॉल करके नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिक मदद ले सकते हैं। नेपाल में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
डीएम ने जारी किया कंट्रोल रूम नंबर
नेपाल में हिंसक झड़प और बवाल के बीच भारतीय नागरिकों की सहयात को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम डॉ. राजागणति आर ने नंबर जारी किया है। इसमें शोहरतगढ़ और नौगढ़ तहसील के लिए नंबर जारी हुआ है। दोनों बार्डर की तहसील है। इस पर कॉल करके सहायता ले सकते हैं। कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। 05544-297060 शोहरतगढ़, 7398050056 नौगढ़ तहसील का नंबर है।