फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Oxygen plant was run for 15 minutes, supply did not reach the pipe

Siddharthnagar News: 15 मिनट चलाया गया ऑक्सीजन प्लांट, पाइप में नहीं पहुंची सप्लाई

Thu, 28 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant was run for 15 minutes, supply did not reach the pipe
भारतभारी। कोरोना के नए वैरिएंट के संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को बेवां सीएचसी में इसको लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट को 15 दिन मिनट चलाया गया, लेकिन पाइपलाइन से बेड तक सप्लाई पहुंचने से पहले ही प्लांट बंद कर दिया गया। ऐसा इसलिए करना पड़ा कि ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं हुई है और वार्ड ब्वाय ने प्लांट को सही दिखाने की कोशिश में प्लांट को चला दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम के डॉ. प्रिंस विश्वास व सहकर्मियों के साथ पीआईसीयू में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 से निपटने के लिए अस्पताल की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल किया। इसमें ऑक्सीजन प्लांट को एक घंटा पहले चलाना पड़ता है, तब जाकर एक घंटे बाद पाइप में सप्लाई आती है। लेकिन सीएचसी बेंवा में 15 मिनट में ऑक्सीजन प्लांट को बंद करना पड़ा। इसकी वजह वहां ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं होना है।
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना संक्रमित मरीज आने पर उनकी सही तरीके से जांच पड़ताल हो उस पर भी विभाग के लोगों को जानकारी दी गई। अस्पताल आने वाले मरीजों से अपील की गई कि आप लोग दूरी बनाकर रखें और मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विभाग के लोगों को सतर्क किया जा रहा है ताकि कोरोना संक्रमित मरीज आने पर किसी तरह की कोई परेशानी न आ सके और मरीजों को तत्काल सेवा दिया जा सके। इसके अलावा निरीक्षण में दवा स्टॉक से लेकर आरटीपीसीआर जांच संबंधित सभी का निरीक्षण कर मिलान भी किया गया। इस मौके पर डॉ. राहुल चौधरी, डॉ. एमके वर्मा, सीबी सिंह, शोएब अख्तर, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।


क्सीजन प्लांट तो लगा पर टेक्नीशियन की नहीं हुई नियुक्ति

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पर लगे 260 केएलपी ऑक्सीजन प्लांट को तो लगा दिया गया, पर आज तक इसमें टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं हुई है। यही नहीं इसको चलाने के लिए बिजली की सप्लाई भी नहीं की गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट को चलाने में जनरेटर में एक घंटे मे 10 लीटर डीजल लगता है, और इसके लिए डीजल का कोई अतिरिक्त बजट नहीं है। इसको चलाने के लिए बिजली निगम को ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 18 लाख रुपये विभाग ने दे दिए हैं पर आज तक बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed