{"_id":"57aa10c94f1c1bf05dee45fe","slug":"owners-show-enthusiasm-in-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी के आने से भाजपा में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी के आने से भाजपा में दिखा उत्साह
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
भरहिया गांव में चौपाल को संबोधित करते भाजपा जिला उपाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। मंगलवार को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में भाजपा नेताओं ने चौपाल लगाकर स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्णय को सराहा। इसे मिशन-2017 की सफलता की एक कड़ी बताई।
भनवापुर के भरहिया गांव में मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है। साथ ही दलित वोट बैंक भाजपा से जुड़ा है, जो मिशन 2017 को फतह करने में अहम भूमिका अदा करेगा। अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। ,
इस दौरान रामकरन मौर्या, रामअजोर मौर्या, दिनेशचंद्र मौर्या, राममूरत यादव, राजू कन्नौजिया, दुर्गेश निषाद, शिवपूजन, प्रभूनाथ, दिलीप चौधरी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी के पार्टी में शामिल होने से पार्टी के जनाधार में इजाफा होगा। मौर्य का प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों में भी जनाधार है, जिसका पार्टी को फायदा अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्या एक कुशल रणनीतिकार है, जिसकी बदौलत उन्हें बसपा ने अपना नेता प्रतिपक्ष बनाया था। त्रिपाठी ने कहा कि मौर्या ने हमेशा दलित और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ते रहे हैं। बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश गौतम, जिलामंत्री यशोदानंद चौबे, डुमरियागंज मंडल अध्यक्ष गौरव मिश्रा, डॉ. राजेश गौतम आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान शक्तिमणि त्रिपाठी, रामदीन, अनूप यादव, फूलचंद्र, रामनरायण अग्रहरि, मंटू सिंह, शिवकुमार सिंह, शेषदयाल मौर्या, देवी प्रसाद मिश्रा, अमित चौबे, पूरन यादव आदि लोग मौजूद रहे।