फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Overhead tank is built in Kathala Garvi, but drinking water supply has not started

कठेला गर्वी में बना है ओवरहेड टैंक, लेकिन शुरू नहीं हुई पेयजल आपूर्ति

Fri, 04 Feb 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Overhead tank is built in Kathala Garvi, but drinking water supply has not started
कठेला गर्वी में बना है ओवरहेड टैंक, लेकिन शुरू नहीं हुई पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन

- शुद्ध पेयजल के लिए तरस रही चार हजार की आबादी
- इटवा तहसील क्षेत्र के कठेला गर्वी गांव में 30 वर्ष पुराना ओवरहेड टैंक बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कठेला (सिद्धार्थनगर)। इटवा तहसील क्षेत्र के कठेला गर्वी गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए बनाया गया ओवरहेड टैंक बदहाली का शिकार हो गया है। पाइप में रिसाव सहित अन्य समस्याओं के कारण जलापूर्ति नहीं हो पा रही है, इसलिए पांच हजार की आबादी शुद्ध पेयजल के लिए तरस रही है। शिकायत के बाद भी न तो जनप्रतिनिधि सुन रहे है और न विभागीय जिम्मेदार ध्यान दे रहे हैं।
क्षेत्र के कठेला गर्वी गांव की आबादी मौजूदा समय में चार हजार से अधिक है। घनी आबादी वाले इस गांव में शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं थी। लोगों को शुद्ध पेयजल मिले, इसके लिए वर्ष 1992 में शासन ने 80 लाख रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया था। 30 वर्ष के बीच में गांव के लोगों को इस टैंक से पानी नसीब नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद भी पेयजल की सुविधा नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

गांव के निवासी राम कुमार कहते हैं कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। पानी की आपूर्ति शुरू होते ही पाइप लाइन से जगह जगह रिसाव शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दल सिंगार दूबे कहते हैं कि स्थानीय विधायक व सांसद से कई बार पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्र के सुरसरि मणि का कहना है कि पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण ओवरहेड टैंक का निर्माण औचित्यहीन हो गया है। कठेला निवासी रिजवान अहमद का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है।
इटवा कस्बे में पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान जल्द ही हो जाएगा। इसकी रिपोर्टं मांगा हूं, एक सप्ताह में शुद्ध पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
धर्मेंद्र कुमार, अधीशासी अभियंता, जलनिगम, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed