{"_id":"5d713fce8ebc3e93d10082e6","slug":"out-of-school-student-siddharthnagar-news-gkp320419555","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिह्नित होंगे कक्षा पांच पास आउट ऑफ स्कूल छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिह्नित होंगे कक्षा पांच पास आउट ऑफ स्कूल छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिह्नित होंगे कक्षा पांच पास आउट ऑफ स्कूल छात्र
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 5 उत्तीर्ण बच्चों के नामांकन की हकीकत जानने के लिए विभाग ने कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत एक-एक बच्चे की छानबीन कर उनके अगली कक्षा में नामांकन की स्थिति संबंधी जानकारी प्राप्त करेगा। इसके बाद आउट ऑफ स्कूल बच्चों को नामांकन कराने की पहल की जाएगी।
शासन स्तर से जारी पत्र पर मंडलायुक्त बस्ती अनिल कुमार सागर की ओर से मिले निर्देश पर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग उन बच्चों की तलाश में कवायद तेज कर दिया है, जो कक्षा 5 में उत्तीर्ण होने के बाद अगली कक्षा में नामांकन लिया है या नहीं। अगर लिया भी है तो उसका नामांकन कहां है। ऐसे बच्चों की जानकारी के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों में बीते 20 मई तक नामांकित के साथ ही कक्षा 5 की परीक्षा पास करने के बाद उसका नामांकन कक्षा 6 में परिषदीय अथवा अन्य किसी स्कूल में हैं अथवा नहीं जैसे बिंदुओं को लिखित रूप से देने का निर्देश दिया है।
एक सप्ताह भीतर एनपीआसी स्तर से सूचना एकत्र करने की हिदायत दी है। बीएसए ने बताया कि सूचना मिलने के बाद आउट ऑफ स्कूल बच्चों को परिषदीय विद्यालयों के साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालयों के दूर रहने की स्थिति में नजदीक के सहायता प्राप्त स्कूलों में नामांकन कराने की पहल की जाएगी। बताया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।