{"_id":"6a5fb4da31afca3efa06bc1a","slug":"out-of-control-bolero-runs-over-three-people-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161618-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तीन लोगों को अनियंत्रित बोलेरो ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तीन लोगों को अनियंत्रित बोलेरो ने रौंदा
Tue, 21 Jul 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
त्रिलोकपुर। थाना क्षेत्र के जूड़ीकुइया गांव के पास मंगलवार को नहर मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर गांव निवासी करम हुसैन (42) अपनी पत्नी सन्नो (40) और सास नूरी (62) के साथ लखनऊ जाने के लिए घर से निकले थे। तीनों जूड़ीकुइया नहर मार्ग के किनारे एक पेड़ की छांव में बैठकर बस का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहुंच गई और तीनों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी सिरसिया पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बिजौरा चौकी प्रभारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू करा दिया गया है।