{"_id":"6a5e718542ce8a379d038617","slug":"out-of-control-bolero-plunges-into-gorge-five-safe-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161570-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अनियंत्रित बोलेरो खाई में गिरी, पांच सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अनियंत्रित बोलेरो खाई में गिरी, पांच सुरक्षित
Tue, 21 Jul 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। सिलोखरा-डुमरियागंज मार्ग पर महुई गांव के पास सोमवार दोपहर बारिश के कारण एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। वाहन में सवार एक ही परिवार के पांच लोग गाड़ी के अंदर फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार, इटवा थाना क्षेत्र के सेनुरी चौराहा स्थित कनवर गांव निवासी अनिल कुमार (40), मीना देवी (60), रूपा देवी (29), पांच वर्षीय मिस्टी और दो वर्षीय स्वास्तिक पिरैला गांव में एक रिश्तेदार के शोक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। महुई गांव के पास पहुंचने पर आगे की सीट पर सो रहे बच्चे को संभालने के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया। फिसलन से बोलेरो सड़क से नीचे खेत में उतरकर पलट गई।
ट