फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ors corner will be opened

Siddharthnagar News: अस्पतालों में खुलेगा ओआरएस कॉर्नर

Sat, 13 Apr 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 13 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
ors corner will be opened
फोटो- है
विज्ञापन

लू के प्रकोप को देखते हुए सीएचसी, पीएचसी पर बनाया गया ओआरएस कॉर्नर
बुखार और उल्टी दस्त के रोगियों को दिया जाएगा ओआरएस पाउडर

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लू के प्रकोप को देखते हुए सीएचसी और पीएचसी पर ओआरएस कॉर्नर बनाया गया है। यहां पर लू के प्रकोप और उल्टी दस्त से पीडि़त मरीजों को ओआरएस के घोल पिलाने के साथ ही घर पर पीने के लिए पाउडर भी दिया जाएगा।

अप्रैल लगते ही तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौजूदा समय में पारा 40 के पार पहुंच चुका है। ऐसे में लू लगने की संभावना बढ़ गई है। लू लगने से उल्टी दस्त के साथ ही शरीर में तेजी से पानी की कमी होती है। इससे मरीज की स्थिति और बिगड़ जाती है। तापमान में लगातार हो रहे वृद्धि को देखते हुए जिले के 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 59 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओआरएस कॉर्नर बनाया जा रहा है। यहां स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे, वे ओआरएस की घोल तैयार करके रखेंगे। लू से पीड़ित मरीजों को मौके पर घोल पिलाएंगे। इसके साथ ही उन्हें पाउडर भी देंगे।
विज्ञापन

उन्हें बताएंगे कि एक दिन में कितनी बार पीना है। यह इसलिए किया जा रहा है कि लू और उल्टी, दस्त के मरीजों के शरीर में पानी की कमी तेजी से होती है। इससे मरीज की हालत तेजी से बिगड़ती है। घोल पिलाने से पानी की कमी दूर होने से मरीजों की सेहत में तेजी से सुधार होता है, ऐसा चिकित्सकों का मानना है। सीएमओ डॉ. डीके चौधरी ने बताया कि हर सीएचसी, पीएचसी पर ओआरएस कॉर्नर तैयार किया गया है। यहां आने वाले मरीजों को ओआरएस का घोल पिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed