{"_id":"62e958dafdf10c250c528a4e","slug":"opposed-electric-wire-over-temple-siddharthnagar-news-gkp44578181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के ऊपर से हाईटेंशन तार ले जाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के ऊपर से हाईटेंशन तार ले जाने का विरोध
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौलागढ़ मंदिर के ऊपर से हाईटेंशन तार ले जाने का विरोध करते मंदिर के पुजा?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर के ऊपर से हाईटेंशन तार ले जाने का विरोध
डुमरियागंज। नगर पंचायत के बैदौलागढ़ स्थित राधाकृष्ण पूर्णिमा मंदिर के पुजारी संत सेवकदास ने 132 केवी का तार मंदिर के ऊपर से ले जाने का विरोध किया है। एसडीएम के साथ ही मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। विद्युत विभाग की मनमानी रोकने की मांग की है।
पुजारी ने शिकायती पत्र में कहा है कि बैदौलागढ़ में 132 केवीए का हाईटेंशन तार खींचा जा रहा है। उसकी निगरानी कर रहे विभाग के अधिकारी मंदिर और घर के ऊपर से तार ले जा रहे हैं। मना करने पर कहते हैं कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते।
पूर्व चेयरमैन मधुसूदन अग्रहरि, सभासद राजीव कुमार, शत्रुघ्न सोनी आदि ने भी हाईटेंशन तार को नियमानुसार खिंचवाने की मांग की है। इस बारे में अधिशासी अभियंता विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि नदी की कटान में हाईटेंशन तार का एक टॉवर गिर गया था। तार मंदिर से करीब 10 फीट की दूरी पर जा रहा है, इससे किसी का नुकसान नहीं होगा।