{"_id":"6a5a93c25cb34859100f3fb7","slug":"opium-worth-25-lakh-seized-in-lakshmipur-khurd-siddharthnagar-news-c-206-1-mhg1018-181459-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लक्ष्मीपुर खुर्द में 25 लाख का अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लक्ष्मीपुर खुर्द में 25 लाख का अफीम बरामद
विज्ञापन
नेपाल से भारत आ रही पांच किलो अफीम बरामद, झोला फेंक तस्कर नेपाल फरार
ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा लक्ष्मीपुर खुर्द में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम पांच किलो अफीम बरामद किया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार की सुबह शीतलपुर बीओपी इंचार्ज शिव पूजन कुमार, लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष तिवारी की संयुक्त टीम लक्ष्मीपुर खुर्द में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नेपाल के तरफ से एक स्कूटर सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया। स्कूटर सवार बाॅर्डर पर जवानों को देख पास में रखा झोला फेंककर नेपाल बाॅर्डर की तरफ भाग गया। जांच के दौरान झोले की तलाशी ली गई तो झोले में रखा पांच पैकेट अफीम बरामद हुआ। इस संबंध में एसएसबी सितलापुर विओपी इंचार्ज शिवपूजन कुमार ने बताया कि बरामद अफीम को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।