फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Operated without registration, ultrasound center sealed

Siddharthnagar News: बिना पंजीकरण संचालित, अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Tue, 17 Jun 2025 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Operated without registration, ultrasound center sealed
बांसी कस्बे में ​स्थित अस्पताल की जांच करते सीएमओ आरके चौरसिया। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। क्षेत्र में चल रहे अवैध अस्पतालों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को कस्बे के दो अस्पताल को नवीनीकरण होने तक संचालित न करने का नोटिस दिया तथा एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। इन अस्पतालों में भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया और कुछ को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल, अल्ट्रासाउंड सेंटर व पैथोलॉजी पर प्रशासन और पुलिस की टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर क्षेत्र में चल रहे अवैध धंधे पर लगाम लगाने का प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को बांसी कस्बे में स्थित धन्वंतरी हॉस्पिटल व अपोलो हॉस्पिटल पर सीएमओ रजत कुमार चौरसिया व एसडीएम शशांक शेखर राय की टीम के साथ पुलिस विभाग की टीम ने छापा मारा। इसमें पहले धन्वंतरी हॉस्पिटल पर रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं पाया गया। यहां भर्ती मरीजों को सरकारी अस्पताल भेजा गया। जब तक रजिस्ट्रेशन नहीं होता है तब तक अस्पताल बंद करने की नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ अपोलो हॉस्पिटल में स्वास्थ्य एवं प्रशासन की टीम पहुंची, जिसमें डिप्टी सीएमओ शेषभान गौतम व नायब तहसीलदार माधुर्य यादव सीएचसी अधीक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने छापा मारा। इस दौरान अस्पताल में चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड को सील करते हुए भर्ती मरीजों को अस्पताल व उनके घर भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपोलो हॉस्पिटल में चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन न होने की वजह से उसे सील कर दिया और अस्पताल के बाहर प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया। साथ ही यह निर्देश दिए गए कि जब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो जाता तब तक अस्पताल का संचालन न किया जाए।
ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed