{"_id":"60c788798ebc3e817b7e69c9","slug":"open-gym-will-open-in-trilokpur-police-station-siddharthnagar-news-gkp3980951136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधरेगी पुलिस कर्मियों की सेहत, फिट होगी शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधरेगी पुलिस कर्मियों की सेहत, फिट होगी शरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिलोकपुर थाने में खुलेगा ओपन जिम
पुलिस के अलावा आसपास के युवा भी कर सकेंगे जिम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वस्थ शरीर के लिए नियमित कसरत जरूरी है। इससे शरीर भी फिट रहता और बीमारी से ग्रसित होने की संभावना कम हो जाती है। पुलिस कर्मियों साथ-साथ युवाओं को व्यायाम के लिए त्रिलोकपुर पुलिस ने थाने में ओपन जिम खोल रही है। यहां पर अधिकांश मशीनें लग चुकी हैं। जो शेष हैं जल्द ही लग जाएंगी। इसके बाद यहां पर बिना किसी शुल्क के आमलोग भी जिम कर सकते हैं। यह पहला थाना होगा, जहां पर ओपन जिम खोला जा रहा है।
भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान परेशान हैं। कोई शुगर और उच्च रक्तचाप से तो कोई तनाव के कारण परेशान हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इन परेशानियों से बचने के लिए नियमित योग और कसरत का सहारा लें। इससे उच्च रक्तचाप कम होने के साथ ही शुगर की बीमारी से बच सकेंगे। पुलिस विभाग के लोग अनियंत्रित जीवन शैली से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनके अस्वस्थ्य होने की संभावना बढ़ जाती है। त्रिलोकपुर पुलिस ने फिटनेस ठीक करने के लिए एक शुरुआत की है। प्रभारी निरीक्षक की ओर से थाना परिसर में ओपन जिम स्थापित किया जा रहा है। यहां शेड्यूल के हिसाब से पुलिसकर्मी नियमित व्यायाम करेंगे। जिम का अधिकांश काम हो चुका है। जल्द ही इसकी शुरुआत हो जाएगी और लोगों को इसका लाभ मिला। यह जिला नहीं बल्कि मंडल का पहला थाना होगा, जहां ओपन जिम की व्यवस्था हो रही है। ओपन जिम स्थापित करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। 12 उपकरण लग रहे हैं।
कोई शुल्क नहीं लगेगा
थाना परिसर में खुल रहे इस जिम में कोई शुल्क नहीं लगेगा। आसपास गांव के युवा भी इसका लाभ उठा सकते हैं। वह नियमित समय से आकर जिम कर सकेंगे। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने कहा कि इसके खुलने से आसपास के युवाओं को भी पुलिस में आने का जज्बा बढ़ेगा। वह पुलिस के बीच रहकर अनुशासन भी सीख सकेंगे। साथ ही उन्हें देखकर उनका जैसा बनने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
थाने में ही होंगे ट्रेनर
इस जिम में नए पुलिसकर्मी ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे। ऐसे पुलिसकर्मी को ट्रेनर की जिम्मेदारी दी जाएगी जो सर्विस में आने से पहले जिम करता रहा होगा और आने के बाद नियमित व्यायाम कर सकेगा। वही पुलिसकर्मी साथी पुलिस कर्मियों साथ आने वाले अन्य युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे।