फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   OPD will run at three places from today, patients will be admitted on 216 beds

Siddharthnagar News: आज से तीन जगहों पर चलेगी ओपीडी, 216 बेड पर भर्ती होंगे मरीज

Mon, 09 Dec 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 09 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
OPD will run at three places from today, patients will be admitted on 216 beds
मेडिकल कॉलेज के नए भवन में ओटी के सामान को ​शिफ्ट करते कर्मचारी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सोमवार से 300 बेड के हॉस्पिटल का संचालन शुरू हो जाएगा। इस हॉस्पिटल में तीन विभागों की ओपीडी शुरू होगी, जबकि 216 बेड पर मरीज भी भर्ती किए जाएंगे। अब ओपीडी तीन स्थानों पर संचालित होगी, इससे मरीजों की समस्याएं कम हो जाएंगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के पुराने स्थान पर ही रजिस्ट्रेशन काउंटर था तो 1000 से 1400 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो रहा था और इलाज से पहले मरीजों को लाइन में खड़े होने की परेशानी झेलनी पड़ रही थी। एक माह पहले एमसीएच विंग में स्त्री एवं प्रसुति रोग विभाग एवं बाल रोग विभाग शिफ्ट हुआ था, जबकि अब मेडिकल कॉलेज की जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन व आर्थोपेडिक्स विभाग की ओपीडी और आईपीडी नए भवन में संचालित होगी। जबकि तीनों विभागों में फिलहाल 72-72 बेड पर मरीज भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन

सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा दी गई हैं। आर्थोपेडिक्स विभाग के वार्ड प्रथम तल और जनरल सर्जरी का वार्ड दूसरे तल पर है, तीसरे तल जनरल मेडिसिन के मरीज भर्ती होंगे। सभी ओपीडी नीचे चलेंगी, जबकि पंजीयन की सुविधा भी वहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------
अलग-अलग भवनों में होगा संचालन
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी और आर्थोपेडिक्स का संचालन होगा। एमसीएच विंग में स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग व बाल रोग विभाग का संचालन किया जा रहा है। जबकि पुराने भवन में मेडिसिन विभाग, नाक-कान गला विभाग, नेत्र विभाग, मानसिक रोग विभाग, स्कीन विभाग की ओपीडी चलेगी।
---

एक्सरे और सीटी स्कैन की पुराने भवन में ही व्यवस्था
एक्सरे और सीटी स्कैन पुरानी भवन हो रही है। इससे कई मरीजों को अभी भी नए भवन में डॉक्टर से दिखवाने के बाद पुराने भवन में जांच करवाने के लिए जाना पड़ेगा। जबकि मेडिकल कॉलेज में दो सीटी स्कैन और तीन एक्सरे मशीन मौजूद हैं। लेकिन ऑपरेटर की कमी होने से सभी मशीनों का संचालन नहीं किया जा रहा है।

-----------
वर्जन
पुरानी भवन से तीन विभागों को नए भवन में शिफ्ट किया गया हैं। सभी विभागों का संचालन सोमवार से नए भवन में होगा। एक्सरे व सीटी स्कैन की भी व्यवस्था जल्द ही नए भवन में की जाएगी।
-प्रो. राजेश मोहन, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed