फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Only hope of pure water reaching every home

Siddharthnagar News: घर-घर शुद्ध पानी पहुंचने की सिर्फ आस

Sat, 06 Jun 2026 03:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Only hope of pure water reaching every home
सिद्धार्थनगर। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेंगटा में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी करीब दो वर्ष बाद भी अधूरी पड़ी हुई है। निर्माण कार्य लंबित होने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल की आस पूरी न होने से निराशा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेंगटा के लोगों के अनुसार, गांव में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए लगभग दो वर्ष पूर्व पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। ठेकेदार की ओर से कार्य बीच में ही छोड़ दिए जाने से परियोजना अधर में लटक गई है। निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण योजना का लाभ अब तक ग्रामीणों को नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रदीप मिश्र ने बताया कि जल निगम विभाग की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य का अभी तक आधा हिस्सा भी पूरा नहीं हो पाया है। गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं जबकि योजना का उद्देश्य ही ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी बृजकिशोर पांडेय ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में पानी की टंकियों का निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत भी की गई लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

ग्रामीण गोरखनाथ यादव, शंकर चौधरी, राम उजागिर, परमहंस और विजय कुमार मिश्रा समेत अन्य लोगों ने जल निगम विभाग से शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में जल निगम के जूनियर इंजीनियर ज्योतिष चौधरी ने बताया कि पिछले 18 माह से भुगतान लंबित होने के कारण कई योजनाओं की प्रगति प्रभावित हुई है। भुगतान की समस्या दूर होते ही निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed