फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One million beneficiaries on pension crisis

एक लाख लाभार्थियों के पेंशन पर संकट

Sat, 16 Jul 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
One million beneficiaries on pension crisis
problam - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिले में वृद्धा व समाजवादी पेंशन योजना के करीब एक लाख लाभार्थियों की पेंशन पर संकट मंडरा रहा है। आधार नंबर लिंक न होने से इन लाभार्थियों की पेंशन अटकने की आशंका बढ़ती जा रही है। तमाम हिदायतों के बावजूद पेंशनर आधार लिंक में कोई रुचि नहीं दिखा रहे। विभाग ने ऐसे पेंशनर को एक सप्ताह की मोहलत दी है। अगर इस अवधि में पेंशनर खाते से आधार लिंक नहीं कराते तो उनकी पेंशन बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

बुजुर्ग, असहाय व बेसहारा लोगों को सरकार मासिक पेंशन दे रही है। पेंशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए सभी पेंशनरों के आधार नंबर को उनके मोबाइल व बैंक खाते से जोड़ने के निर्देश दिए गए है। इस प्रक्रिया के बाद पात्रों की पहचान आसानी से हो सकेगी। ऐसे लाभार्थी चिह्नित कर लिए जाएंगे, जो बिचौलियों की मिलीभगत से गलत तरीके से पेंशन ले रहे हैं। जिले में वृद्धा पेंशन के करीब 80 हजार व समाजवादी पेंशन योजना के 65 हजार लाभार्थी हैं।
विज्ञापन

बार-बार हिदायतों व निर्देशों के बावजूद इनमें महज 40 हजार लाभार्थियों ने ही इस प्रक्रिया को पूरी की है। बार-बार टालमटोल कर रहे इन लाभार्थियों की पात्रता संदेह के घेरे में है। ऐसे लाभार्थियों को अब एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव के मुताबिक लाभार्थी हर हाल में एक सप्ताह के अंदर आधार नंबर व बैंक खाता लिंक करा लें। ऐसा न करने पर उनकी पेंशन रुक जाएगी, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed