{"_id":"65b553c0cac55530d80b2bc4","slug":"one-lakh-cash-and-goods-stolen-from-shop-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-111987-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दुकान से एक लाख की नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दुकान से एक लाख की नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन
- उसका थाना क्षेत्र के उसका राजा रेलवे क्रासिंग के पास हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। उसका राजा रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक किराना स्टोर में बृहस्पतिवार रात चोर पीछे से रोशनदान तोड़कर घुस गए और नकदी एवं सामान उठा ले गए। पीडि़त को शुक्रवार दोपहर में वारदात की जानकारी हुई, तो उसने थाने पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।
दुकान के मालिक दिवाकर दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह रोज की भांति दुकान बंद करके घर चले गए। शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर ध्वजारोहण में शामिल हुए। जब दुकान पर आए तो उनके लड़के ने बताया कि दुकान के पीछे रोशनदान टूटा हुआ है। इधर-उधर सामान बिखरा पड़ा है। तब उनका शक यकीन में बदल गया। लगभग एक लाख रुपये नकदी एवं सामना चोर उठा ले गए। इस घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। इस संबंध में एसओ उसका सत्येंद्र कुवंर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। मामले की छानबीन की जा रही है।