फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One hospital cell notice to another

Siddharthnagar News: एक अस्पताल सेल दूसरे को नोटिस

Mon, 16 Jun 2025 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
One hospital cell notice to another
-गर्भपात करने के रुपये के मामले में जांच टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


-बढ़नी ब्लॉक के बढ़नी कस्बे में संचालित हो रहे थे दोनों अस्पताल

संवाद न्यूज एजेंसी

बढनी/ ढेबरूआ। बढ़नी में गर्भपात कराने की बातचीत के सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो की जांच करने पहुंची टीम से निजी अस्पताल के संचालकों व चिकित्सक में हड़कंप मच गया। जांच टीम ने मुकेश क्लिनिक व चाइल्ड केयर सेंटर को सील कर दिया। जबकि, अमीना हास्पिटल के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है।

बता दें कि बृहस्पतिवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें बातचीत में बढ़नी कस्बे के पचपेड़वा रोड पर स्थित एक मुकेश क्लिनिक व चाइल्ड केयर सेंटर एक व्यक्ति ने अस्पताल की करतूतों को उजागर करने को लेकर संचालक मुकेश से कहा कि मेरा घर नेपाल के सेमरा गांव में है, एक गर्भपात कराना है। संचालक ने कहा कि ठीक है, मरीज को ले आइए, यह क्लिनिक नाम के लिए है, यहां 22 बेड का अस्पताल है, यहां हर सुविधा मिलेगी। कोई भी ऑपरेशन लेकर आते हैं, तो आपको कमीशन 6000 मिलेगा। मैं खुद इटवा सीएचसी में मेडिकल अफसर हूं। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

मामले को लेकर उसी दिन सीएमओ रजत चौरसिया ने जांच टीम गठित कर दी थी।
तब तक दूसरा वीडियो रविवार दोपहर ढाई बजे बढ़नी कस्बे के अमीना हॉस्पिटल का गर्भपात को लेकर वायरल हो गया। दूसरा वीडियो वायरल होते ही इन हास्पिटल को संरक्षण देने वाले स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। डीएम के निर्देश पर सोमवार को स्वास्थ्य टीम की ओर से गठित टीम में शामिल नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार, बढनी पीएचसी अधीक्षक अविनाश चौधरी और एसडीएम राहुल सिंह बढ़नी पहुंचे। टीम पहले मुकेश क्लिनिक व चाइल्ड केयर सेंटर पहुंची। जहां सेंटर का कोई लाइसेंस नहीं पाया गया। सेंटर फर्जी चल रहा था। यहां 22 बेड अस्पताल और बोर्ड में दर्शाए गए चिकित्सक सब फर्जी दर्शाए गए थे, अस्पताल में अग्निशमन सुरक्षा की व्यवस्था नहीं थी। जांच में यह सेंटर फर्जी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद एसडीएम राहुल सिंह के आदेश पर मुकेश क्लिनिक व चाइल्ड केयर सेंटर को सील किया गया। जांच टीम दूसरे हॉस्पिटल आमिना हेल्थ सेंटर पर पहुंची, जहां रजिस्ट्रेशन इत्यादि सहित वायरल वीडियो के संबंध में जांच की गई, जहां मौजूद डॉक्टर अलीम ने वायरल वीडियो के संबंध में गर्भपात करने से इनकार कर दिया। जांच के दौरान आमिना हेल्थ सेंटर पर कोई डॉक्टर एवं एनएनएम उपलब्ध नहीं मिले, जिसके बाद जांच टीम ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर 18 जून तक जबाब मांगा है। आमिना हेल्थ केयर पर कई मरीज ऑपरेशन किए हुए मिले जिसकी देखरेख के लिए नोडल अधिकारी ने सीएमओ से बात की, लेकिन मरीज अन्य जगह शिफ्ट करने में असमर्थता जाहिर किया। टीम में गर्भपात के वायरल वीडियो की भी पुष्टि की है।


जांच टीम के नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि मौके पर अस्पतालों की जांच की गई है, जिसके बाद डॉक्टर मुकेश कुमार के क्लीनिक को सील कर दिया गया एवं आमिना हेल्थ केयर सेंटर को नोटिस दिया गया है, इस अस्पताल के वायरल वीडियो के बातचीत की पुष्टि हुई है। नोटिस का सही तरीके से जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed