{"_id":"625460cba7f2cc72b7077dbc","slug":"one-died-in-road-accident-siddharthnagar-news-gkp433026259","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद कमाने गए युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद कमाने गए युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
अरसद अली।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद कमाने गए युवक की सड़क हादसे में मौत
- सदर थाना क्षेत्र के विनैका गांव का था निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के विनैका गांव निवासी एक युवक की रविवार को हैदराबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह छह अप्रैल को ही कमाने के लिए गया था।
क्षेत्र के विनैका गांव निवासी अरसद अली (18) पुत्र हजरत अली छह अप्रैल को हैदराबाद गया था। रविवार को टैंपो में सामान लेकर शहर से बाहर कहीं जा रहा था। हाईवे पर लारी ने टैंपो को चपेट में ले लिया। इस हादसे में अरसद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वहां की पुलिस ने मामले की जानकारी साथ में काम करने वालों की दी। वहां से परिवार में सूचना मिली। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।अरसद का इसी फरवरी माह में निकाह हुआ था। मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी शबनम का भी रो-रोकर बुरा हाल है। खबर मिलने के बाद परिवार के कुछ सदस्य सोमवार सुबह हैदराबाद के लिए निकल गए।