{"_id":"66e32947aa77e3283c0206b3","slug":"one-day-salary-deducted-from-five-health-workers-including-three-absent-doctors-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-123975-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अनुपस्थित तीन चिकित्सकों समेत पांच स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का वेतन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अनुपस्थित तीन चिकित्सकों समेत पांच स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का वेतन कटा
Thu, 12 Sep 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएमओ ने पीएचसी पकड़ी का किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ. आरके चौरसिया ने बृहस्पतिवार को पीएचसी व आरोग्य मंदिर, पकड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में तीन डॉक्टर सहित पांच स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया व डिप्टी सीएमओ डॉ. आरजी सिंह के संयुक्त निरीक्षण में एएनएम अनुप्रिया व अनीता कनौजिया के साथ चिकित्सक डॉ सफीक अहमद, डॉ अंबरीश चौरसिया, डॉ अविनाश कुमार चौरसिया अनुपस्थित मिले। 58 प्रकार की दवाओं के सापेक्ष 55 प्रकार की दवा उपलब्ध थी। सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्धता कराने का निर्देशित किया गया। केंद्र पर प्रसव सुविधा प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया।