{"_id":"673e2d308a5eda3e870dcda4","slug":"one-arrested-with-seven-bags-of-fertilizer-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-127539-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सात बोरी खाद के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सात बोरी खाद के साथ एक गिरफ्तार
Thu, 21 Nov 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
ककरहवा पुलिस की गिरफ्त में यूरिया खाद की साथ आरोपी।
ककरहवा। ककरहवा बॉर्डर पर सात बोरी यूरिया खाद की तस्करी करते चौकी पुलिस ने तस्करी के एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। तस्कर खाद को सीमा क्षेत्र में इकट्ठा कर नेपाल ले जाने की फिराक में थे। ककरहवा चौकी इंचार्ज राकेश त्रिपाठी मय टीम नेपाल सीमा पर गश्त पर थे। कस्बा के पश्चिम आम के बाग में एक व्यक्ति खाद इकट्ठा कर रहा था। टीम ने खाद से संबंधित पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह इसे तस्करी कर नेपाल ले जाने वाला है।
तस्कर की पहचान मोहाना थाना क्षेत्र के फसादीपुर निवासी जितेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद खाद सहित तस्कर को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया है। टीम में आरक्षी रामाज्ञा यादव, तेजप्रकाश मौर्या शामिल रहे।
विज्ञापन
तस्कर की पहचान मोहाना थाना क्षेत्र के फसादीपुर निवासी जितेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद खाद सहित तस्कर को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया है। टीम में आरक्षी रामाज्ञा यादव, तेजप्रकाश मौर्या शामिल रहे।
विज्ञापन