फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One arrested, six stolen mobile phones and cash recovered

एक गिरफ्तार, चोरी के छह मोबाइल फोन और नकदी बरामद

Sun, 31 Oct 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
One arrested, six stolen mobile phones and cash recovered
एक गिरफ्तार, चोरी के छह मोबाइल फोन और नकदी बरामद
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। चोरी के चार मुकदमों के वांछित को मोहाना पुलिस ने रविवार से सुबह उजी पेट्रोलपंप के पास से दबोच लिया। उसके पास से चोरी के छह मोबाइल फोन, नकदी और नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 280 गोलियां बरामद की गईं। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने बताया कि सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य क्षेत्र के उजी पेट्रोलपंप के पास आने वाला है। उसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। उसी दौरान संदिग्ध दिखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तलाशी में उसके कब्जे से छह मोबाइल फोन और सामान, 3530 रुपये नकदी, नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 280 गोलियां बरामद की गईं। पूछताछ में उसकी पहचान बुद्धेश कुमार निवासी बर्डपुर बाजार टोला बनियाभारी थाना कपिलवस्तु के रूप में हुई। उस पर पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed