{"_id":"64666be1235b59881e08d663","slug":"one-and-a-half-months-have-passed-in-the-new-session-the-dress-money-has-not-yet-reached-the-accounts-siddharthnagar-news-c-7-1-172276-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नये सत्र में डेढ़ माह बीते, अभी तक खातों में नहीं पहुंचा ड्रेस का धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नये सत्र में डेढ़ माह बीते, अभी तक खातों में नहीं पहुंचा ड्रेस का धन
Thu, 18 May 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए करीब 48 दिन बीत गए हैं। लेकिन अभी तक परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के खातों में ड्रेस, जूते-मोजे और बैग के मद में दिए जाने वाले 1200 रुपये नहीं पहुंचे हैं। यह धनराशि सत्र शुरू होने से पहले भेजने का नियम है। ताकि बच्चे पहले दिन से ही नई ड्रेस, जूते-मोजे और बैग के साथ विद्यालय आ सकें।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए सरकार उनके माता-पिता के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1200 रुपये भेजती है। यह धनराशि सत्र के पहले दिन ही भेजने का आदेश है। एक अप्रैल से सत्र शुरू हो चुका है। मई के भी 18 दिन बीत गए। लेकिन अब भी धनराशि छात्र-छात्राओं के माता पिता के खाते में नहीं पहुंच सकी है। शिक्षकों के अनुसार सत्र शुरू होते ही जब बच्चे नये ड्रेस, जूता, मोजा व बैग लेकर स्कूल आते हैं, तो उनके मन में उत्साह रहता है। समय से पैसे नहीं भेजे जाने से इसका असर सत्र के शुरुआती दिनों से ही दिख रहा है। स्कूल ड्रेस नहीं होने से काफी बच्चे स्कूल आने में आनाकानी करते हैं। विकास खंड भनवापुर के न्याय पंचायत बिस्कोहर के परिषदीय विद्यालयों में अभी नामांकन चल रहा है। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द ही धनराशि सभी अभिभावकों के बैंक खातों में जाएगी।