फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   On the occasion of Chhath festival, by offering arghya to Lord Surya,

छठ पर्व पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगलकामना

Wed, 10 Nov 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of Chhath festival, by offering arghya to Lord Surya,
हर के जमुआर घाट पर अर्घ्य देने के लिए पानी में खडीं महिलाएं। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
छठ पर्व पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगलकामना
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। महापर्व छठ के तीसरे दिन व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर विधि पूर्वक पूजा की। बुधवार शाम को जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित नदियों, तालाबों के किनारे आस्था और उत्साह संगम नजर आया।
चार दिन तक चलने वाली छठ पूजा के तीसरे दिन बुधवार शाम को शहर के जमुआर नदी के किनारे मेले जैसा माहौल नजर आ रहा था। नदी किनारे रंग-बिरंगी बेदियां सजाकर श्रद्धालु एवं व्रती महिलाएं आस्था पूर्वक पूजा कीं। व्यवस्था में दोपहर से ही जुटे हुए थे। शाम ढलने से पहले से श्रद्धालुओं का जत्था नंगे पांव घाट की तरफ बढ़ने लगा था। थोड़ी ही देर में घाट पर मेले जैसा माहौल हो गया। लोगों ने जल में उतरकर ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया और विधि पूर्वक पूजन किया। अर्घ्य देने के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य 12 नामों का जाप किया। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने और पूजन के बाद छठ व्रत का समापन होगा। घाट पर छठी मइया एवं भक्ति गीत बज रहे थे। साथ ही पूरी रात भक्तिमयी कार्यक्रम का आयोजन चलता रहा। जिन स्थानों पर नदी, तालाब अथवा अन्य कोई जलस्रोत नहीं थे, वहां पर लोगों ने घरों की छतों पर अस्थाई तालाब बनाकर अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, सूर्य उपासना के महापर्व पर नगर में स्थित राप्ती नदी तट के रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओ ने डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर विधि विधान पूर्वक पूजन किया। इस अवसर पर एसडीएम जग प्रवेश, नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, ईओ ,विंध्याचल, कोतवाल छत्रपाल सिंह, एसआई शेष नाथ यादव, बजरंगी वर्मा, रामगोपाल अग्रहरि, राजेश वर्मा, प्रमोद अग्रहरि आदि उपस्थित थे। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के पकड़ी पोखरे पर मंगलवार के शाम को व्रती महिलाएं डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा कीं। महिलाएं गीत गाती हुई सूप में पूजा का समान लेकर पोखरे पर पहुंचीं। इस दौरान राकेश कुमार श्रीवास्तव, श्रीष कुमार श्रीवास्तव, महेश कुमार जायसवाल, संगीता यादव, रवि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका बाजार एवं टड़िया प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र की कूड़ा नदी, बूढ़ी राप्ती एवं राप्ती नदियों के किनारे श्रद्धालु एवं व्रती महिलाओं ने जल में उतरकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। सोंहास क्षेत्र के बरदहा, चिलपुर घाट, तुनिहवां घाट सोंहास घाट और कठहा घाट पर महिलाओं ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इस दौरान प्रधान रामधन यादव, अवधराज यादव, सुबास लोधी, ओमप्रकाश लोधी और महाबली सहानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed