{"_id":"a8217f627ad3b62cbd69b097ae761047","slug":"on-the-functioning-of-the-new-government-has-provoked-altercation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सरकार के कामकाजो पर छिड़ गई है रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सरकार के कामकाजो पर छिड़ गई है रार
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव की नई सरकार के अस्तित्व में आने के साथ ही विवाद का दौर भी शुरू हो गया है। सोमवार को जिले की तीन पंचायतों के आधे से अधिक सदस्यों ने अधिकारियों से मिलकर नवनिर्वाचित प्रधानों के कार्यों पर असंतोष जताया। संचालन समितियों के गठन के लिए दोबारा खुली बैठक कराने की मांग की।
उसका बाजार ब्लाक के मदनपुर ग्राम पंचायत में कुल 15 सदस्य हैं। इनमें से 10 सदस्यों ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर ग्राम पंचायत की समितियों के गठन में मनमानी का आरोप लगाया।
उनका कहना था कि शनिवार को बैठक शुरू होने के तत्काल बाद निर्माण समिति के गठन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद 10 सदस्य बैठक का बहिष्कार कर चले गए थे। बावजूद पंचायत अधिकारी व प्रधान ने मिलीभगत कर मनमाने तरीके से समितियों का गठन कर लिया है।
विज्ञापन
इसमें बहुमत के सदस्यों की सहमति नहीं है। इसके माध्यम से विकास में अनियमितता की जाएगी। लिहाजा समितियों के गठन को रद्द कर नई बैठक कराई जाए। बर्डपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत बर्डपुर 11 के निर्वाचित आधा दर्जन सदस्यों ने माधुरी देवी की अगुवाई में बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर कई आरोप लगाया। बीडीओ अवधेश राम ने कहा कि प्रार्थना पत्र मिला है, दोबारा समिति का गठन होगा।