फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   On the eighth day of Chehlum, Alam's procession was taken out and mourned

Siddharthnagar News: चेहलुम की आठवीं पर अलम का जुलूस निकाल कर किया नौहा-मातम

Tue, 05 Sep 2023 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
On the eighth day of Chehlum, Alam's procession was taken out and mourned
हल्लौर में इमाम बाड़ा और घरों पर भारी संख्या में सजाए गए अलम, दिनभर चला मर्सिया मजलिस का सिलसिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। चेहलुम की आठवीं पर मंगलवार को तहसील क्षेत्र के शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर में अलम का जुलूस निकालकर अकीदतमंदों ने नौहा मातम किया। इस दौरान इमामबाड़ा और घरों पर बड़ी तादात में अलम सजाए गए और लोगों ने पूरे दिन मरसिया मजलिस और मातम करके हजरत अब्बास और कर्बला के शहीदों को याद किया।

हल्लौर कस्बा स्थित दरगाह हजरत अब्बास से अंजुमन फरोग मातम और अंजुमन गुलदस्ता मातम ने अलम का जुलूस निकाला गया। जो पूरे कस्बे में नौहा मातम के बीच गश्त करते हुए शाम चार बजे हल्लौर चौराहे पर पहुंचा। जहां पर दोनों अंजुमनों के मातमी दस्ते ने जोरदार तरीके से नौहां और मातम किया। इससे पूर्व चेहलुम की सातवीं सोमवार की रात कस्बे स्थित तकदीर हैदर के आवास से मेहंदी और अलम का जुलूस निकाला गया। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए और मातम करके हजरत कासिम की शहादत को याद किया। इस दौरान मौलाना मोहम्मद हसन, हबीबुल हसन, इकबाल रजा, जाकिर सजर हैदर, हजरत कासिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed