फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   old woman murdered

Siddharthnagar News: बरामदे में सो रही वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हत्या

Mon, 17 Jun 2024 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
old woman murdered
फोटो- है
विज्ञापन

खेसरहा थाना क्षेत्र के कठमोरवा गांव में हुई वारदात, अज्ञात पर केस

संवाद न्यूज एजेंसी

घोसियारी।
खेसरहा थाना क्षेत्र के कठमोरवा गांव में शनिवार देर रात घर के बाहर बरामदे में सो रही वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। उनके गले और पेट पर हमले के चार-पांच निशान मिले। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। घटना का अभी कोई कारण पता नहीं चल सका है। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के काठमोरवा गांव निवासिनी अनारकली (65) के पति हरिलाल शर्मा की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गोपाल (40) काम के सिलसिले में परिवार के साथ मुंबई रहता है, जबकि दूसरा रामचैन (37) पत्नी के साथ गांव पर ही। शनिवार को रामचैन पत्नी को डॉक्टर को दिखाने गोरखपुर गया था। उधर, अनारकली रात में खाना खाकर घर के बाहर बरामदे में सो गईं। देर रात किसी ने अनारकली पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह जोर-जोर से चीखने लगीं। आवाज सुनकर पड़ोस वाले घर की छत पर सो रहे अनारकली के भतीजे महेंद्र की पत्नी ने पति को जगाया तो उसने कहा कि वह सपना देख रही होगीं। क्योंकि वह अक्सर सपना देखा करती और सपने में उटपटांग बोला करती थीं। इसलिए दोनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और दोनों सो गए।
विज्ञापन

सुबह जब महेंद्र और उसकी पत्नी जगे तो देखा अनारकली खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थीं। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। रामचैन को सूचना दी गई तो वह तत्काल गोरखपुर से घर के लिए चल दिया। सूचना मिलने पर खेसरहा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। रामचैन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

एसपी ने की घटनास्थल की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्राची सिंह, एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सतीश चंद्र पांडेय और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर हर बिन्दुओं की बारीकी से जांच की। आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी से इंस्पेक्टर को मामले की जांच करने के संबंध में दिशा- निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed