{"_id":"5894c0ff4f1c1b5d21e8038b","slug":"old-tree-fell-on-the-straw-getting-fired-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुआल निकाल रही महिला पर पेड़ गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुआल निकाल रही महिला पर पेड़ गिरा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
मृतक का परिवार बिलखता हुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में शुक्रवार की दोपहर गांव के बाहर पुआल निकालने गई महिला के ऊपर पेड़ गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पेड़ काटने वाले मौके से फरार हो गए। क्षेत्र के कपियवा गांव निवासी सुभांगी (35) पत्नी रामसुख व उसकी देवरानी सुनीता शुक्रवार को पशुओं को खिलाने के लिए बगल के ही मंझरिया गांव के बाग में रखा पुआल लाने गई थी।
अभी वह पुआल निकाल रही थी कि बगल में कट रहा शीशम का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। यह देख पेड़ काटने वाले फरार हो गए। सुनीता के शोर मचाने के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उसे पेड़ के नीचे से निकालकर तिलौली पीएचसी पर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसओ खेसरहा सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में है। अभी नामाकंन की ड्यूटी में आया हूं। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।