{"_id":"669435ef71881f3abf01bd74","slug":"old-rapti-eager-to-break-the-record-increased-pressure-on-the-bonds-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-120809-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रिकार्ड तोड़ने को आतुर बूढ़ी राप्ती.. बंधों पर बढ़ा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रिकार्ड तोड़ने को आतुर बूढ़ी राप्ती.. बंधों पर बढ़ा दबाव
Mon, 15 Jul 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राप्ती, कूड़ा, घोघी नदियों के साथ ही जमुआर और तेलार नाला भी मचा रही तबाही
नेपाल में बारिश से बढ़ रहा जिले की नदियों का जलस्तर, कई गांव बाढ़ से घिरे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान से 2.56 मीटर ऊपर बह रहा है, जो पुराने रिकार्ड को ध्वस्त करने को आतुर नजर आ रही है। इसके किनारे बने बंधों पर पानी का दबाव बढ़ गया है, जिससे बड़ी तबाही की आशंका से आसपास के गांव के लोग सहमे हुए है। वहीं राप्ती, कूड़ा, घोघी व बानगंगा नदियों के साथ ही जमुआर और तेलार नाला के उफान से कई गांव में तबाही मची हुई है।
पिछले 24 घंटे में जिले में कम हुई बारिश के बावजूद नेपाल में बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बूढ़ी राप्ती नदी का अब तक का रिकार्ड जलस्तर 88.875 मीटर रहा है, वहीं वर्तमान में इसका जलस्तर 88.210 पहुंच गया है जो खतरे के लाल निशान 85.650 मीटर से 2.56 मीटर ऊपर बह रही है। जिले की सबसे बड़ी राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान से 49 सेमी ऊपर बह रही हैं। जबकि कूड़ा नदी 50 सेमी और घोघी नदी 25 सेमी खतरे के लाल निशान से ऊपर बह रही है।
नदियों के साथ ही पहाड़ी नालों का भी जलस्तर बढ़ने से जिले के कई गांव में तबाही मची हुई है। तेलार नाले में बढ़े जलस्तर से जोगिया व बांसी क्षेत्र के कई गांवों का सीवान जलमग्न हो गया है, जिससे फसल नष्ट होने के साथ ही ग्रामीणों का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। वहीं जमुआर नाले के बढ़े जलस्तर से शहर के निकट जलभराव हो गया है और तेतरी सोहांस लोटन मार्ग के कटने का खतरा मंडराने लगा है। साथ ही आसपास के कई गांव के सीवान जलमग्न हो गए है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
विधायक व एसडीएम ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल
सिद्धार्थनगर। विधायक श्यामधनी राही और एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र ने बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने उसका ब्लाक के भलुआ, लाउखाई, ताल बगहिया आदि गांवों का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए आपकी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो तहसील के कंट्रोल रूम नंबर पर फोन करें इस बाढ़ आपदा की घड़ी में जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के साथ है। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों में लंच पैकेट व राशन किट वितरण किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, लेखपाल रामकरन गुप्ता, राजीव गुप्ता, महेंद्र साहनी, अमीन संघ अध्यक्ष राजेश मिश्र उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
नदियों का जलस्तर मीटर में
नदी खतरे का स्तर शुक्रवार शनिवार
राप्ती 84.900 85.39 85.39
बूढ़ी राप्ती 85.650 87.79 88.21
कूड़ा 83.520 83.80 84.02
घोघी 87.00 87.25 87.25
बानगंगा 93.420 92.10 93.20