फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Old man dies by drowning in old Rapti river

वृद्ध की बूढ़ी राप्ती नदी में डूबकर मौत

Sun, 29 Aug 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Old man dies by drowning in old Rapti river
वृद्ध की बूढ़ी राप्ती नदी में डूबकर मौत
विज्ञापन

जोगिया (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के भुतहिया गांव में बूढ़ी राप्ती नदी में डूबे वृद्ध की रविवार सुबह गांव के बगल में उतराता हुआ शव मिला। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के भुतहिया गांव निवासी आयोध्या (60) शुक्रवार को गांव के बगल से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी की ओर गया था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। मगर उसका कोई पता नहीं चला। रविवार को गांव के बाहर नदी में उसका उतराता हुआ शव मिला। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद किसी ने मामले की जानकारी जोगिया पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल जोगिया तहसीलदार सिंह ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली थी। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed