{"_id":"578e6cfd4f1c1ba87ac4b6b8","slug":"october-24-hour-electricity-in-the-villages-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्टूबर से गांवों में भी 24 घंटे बिजली मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्टूबर से गांवों में भी 24 घंटे बिजली मिलेगी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
ढेबरुआ विद्युत उपकेंद्र पर क्षमता वृद्वि का लोकार्पण करते एमडी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी/परसा। ढेबरुआ स्थित स्वतंत्रता सेनानी पं.उदयराज शुक्ल बालिका इंटर कालेज के परिसर में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने ढेबरुआ विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कार्य का लोकार्पण किया। 99.05 लाख रुपये की लागत से 33/11 केवी उपकेंद्र ढेबरुआ में लगे 1.5 एमवीए के ट्रांसफार्मर को 2.5 एमवीए में बदला गया है। इस दौरान उन्होंने अक्टूबर तक प्रदेश के गांवों में 24 घंटे बिजली देने की योजना बताई।
प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह नेपाल सीमाई क्षेत्र विद्युत व्यवस्था के मामले में अति पिछड़ा है। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह क्षेत्र अतिसंवेदनशील है। यहां पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी गांवों को अक्टूबर माह से चौबीस घंटे बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो विद्युत उपकेंद्र पौने आठ करोड़ लागत के पकड़ी व बढ़नी में 15 अगस्त को शुभारंभ होगा, जिसे नब्बे दिन में पूरा भी कर लिया जाएगा। एमडी ने विधायक व अन्य लोगों की मांगों पर भी विचार करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एमडी के आगमन से विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
सपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि इस क्षमता वृद्धि से विद्युत आपूर्ति दुरुस्त होगी। इसके पूर्व विभाग के एमडी अजय कुमार सिंह ने 99.05 लाख रुपये की लागत के 2.5 एमवीए की क्षमता वृद्धि को जनता को समर्पित किया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों का बिरहा गायक रामराज मौर्य ने अपने दल के साथ मनोरंजन किया। इस अवसर पर उग्रसेन सिंह ने कठेला और करौती में 33/11 विद्युत उपकेन्द्र की भी मांग रखी। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता (वितरण) सीपी गुप्ता, मुख्य अभियंता गोरखपुर जोन डीके सिंह सहित जिला पंचायत सदस्य निरंकार सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप कुमार पथरकट्ट, सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिनरायन यादव, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष कमर आलम, प्रधान यशोदा मिश्र, जाकिर हुसैन, मयंक शुक्ल, रामचंद्र शुक्ल, जमील अहमद, अब्दुल रसीद, अनुज चौधरी, रिंकू चौधरी, रवींद्र विश्वकर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मस्सू भाई, हितेश सिंह, राजकुमारी, मो.सफात, देवेंद्र सिंह, सुदीप सिंह, सोनू सिंह, मकबूल अहमद, घनश्याम पांडेय, जावेद आलम, शकील अहमद, सऊद, मो. अयूब आदि मौजूद रहे।