फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Occupying the road, administration's bulldozer runs

Siddharthnagar News: रास्ते पर कब्जा, चला प्रशासन का बुलडोजर

Tue, 28 Apr 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Occupying the road, administration's bulldozer runs
इटवा। इटवा तहसील के बरगदवा पूर्वी में शिकायत पर पहुंची पहुंची राजस्व टीम ने गोल्हौरा पुलिस की मौजूदगी में कब्जे को हटवा दिया। राजस्व टीम की कार्रवाई से कब्जा करने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय के मुताबिक, बरगदवा पूर्वी निवासी मोहम्मद फैज ने शिकायत की थी कि गांव के मोहम्मद शाहिद खा ने चरागाह व रास्ते की भूमि पर दोबारा कब्जा कर लिया है। इसके चलते आने-जाने व पशुओं के लिए असुविधा की स्थिति बन गई है। बताते चलें कि इसी वर्ष सात जनवरी को इस अवैध कब्जे को हटाया गया था।
विज्ञापन

दोबारा अवैध कब्जा होने पर की गई शिकायत पर नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय की अगुवाई में राजस्व निरीक्षक जगतराम तिवारी, हल्का लेखपाल राजीव सिंह, विजय मिश्र, अरविंद मिश्र आदि की टीम ने गोल्हौरा पुलिस की मौजूदगी में दोबारा पैमाइश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैमाइश में अवैध कब्जा सही पाए जाने पर एक बार फिर जेसीबी मशीन से हटवा दिया गया। इस संबंध में नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि पशुचर की भूमि है। इस पर मोहम्मद शाहिद ने कब्जा कर लिया था। सोमवार को हटवाकर भूमि को ग्राम प्रधान अब्दुल समां की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed