फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   oali sarkar

ओली सरकार के खिलाफ मधेशियों ने खोला मोर्चा

Fri, 03 Jul 2020 05:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
oali sarkar
ओली सरकार के खिलाफ मधेशियों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

नेपाल में सरकार की गलत नीतियों व कानून संशोधन का विरोध किया
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा (सिद्धार्थनगर)। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और नेपाल सरकार की गलत नीतियों, नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ नेपाल के नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है। सीमाई क्षेत्रों के मधेशी नागरिकों बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सीमा विवाद को लेकर लगातार भारत के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इससे भारत और नेपाल के रिश्तों में दूरियां बढ़ रही हैं। पिछले कुछ समय से नेपाल सरकार का झुकाव चीन की ओर ज्यादा रहा है। इसी बीच नेपाल की ओली सरकार ने नागरिकता कानून में संशोधन करते हुए नया कानून पारित किया है। जिसमें अब किसी देश की लड़की अगर नेपाल निवासी किसी लड़के के साथ विवाह करती है तो उसे विवाह के सात साल बाद ही नेपाल की नागरिकता मिलेगी। इससे पहले विवाह के बाद महिला को नेपाल की नागरिकता मिल जाती थी। नेपाल के मधेशी समुदाय ने इस कानून का जोर-शोर से विरोध करना शुरू कर दिया है। यह लोग संशोधित कानून वापस लेने और मित्रराष्ट्र भारत से पूर्व की तरह मित्रवत संबंध बनाए रखने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। सीमाई क्षेत्रों में मधेशी युवाओं सहित कई राजनीतिक पार्टियां भी ओली सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मधेश विरोधी केपी शर्मा ओली मुर्दाबाद नेपाल सरकार होश में आओ, भारत-नेपाल में मित्रता संबंध कायम करो, मधेश विरोधी नागरिकता कानून वापस लो जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed