फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   nss programm not start in university

विश्वविद्यालय में ठप है एनएसएस की गतिविधि

Fri, 17 Jun 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
nss programm not start in university
विश्वविद्यालय में ठप है एनएसएस की गतिविधि
विज्ञापन

- कार्यक्रम अधिकारी की नियुक्ति के बिना प्रभावित हो रहा है कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधि चार माह से ठप पड़ है, क्योंकि फरवरी के बाद कार्यक्रम अधिकारी को नामित नहीं किया गया है। जुलाई से सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन एनएसएस का कार्यक्रम भी नहीं बनाया गया है।
भारत-नेपाल सीमा के समीपवर्ती ग्रामीणों को विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं जागरूक करते हैं, लेकिन जागरुकता कार्यक्रम ठप पड़ गया है। हालांकि, उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कुछ कार्यक्रम किए गए, लेकिन उन कार्यक्रमों की सूचना भी नाम मात्र है।
विज्ञापन

पिछले सत्र में एचआरपीजी कॉलेज के डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह को राष्ट्रीय सेवा योजना में समन्वयक एवं वाणिज्य संकाय के डॉ. दिनेश प्रसाद को कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया था। फरवरी में ही उनके कार्यकाल समाप्त हो गए, उसके बाद इन पदों पर किसी को जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। विश्वविद्यालय में 100 छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत हैं, जबकि एनएसएस की एक और इकाई स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में 30 जून को ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होगा। उसके बाद शिक्षण व अन्य कार्य शुरू होंगे। पांच अगस्त से विश्वविद्यालय में शिक्षण सत्र शुरू करने की योजना है। ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय में आएंगे, लेकिन बिना कार्यक्रम के जागरुकता कार्यक्रमों को कराना संभव नहीं होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि समन्वयक के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है, जबकि कार्यक्रम अधिकारी विश्वविद्यालय स्तर पर ही नामित होंगे। जागरुकता कार्यक्रमों के मामले में जानकारी प्राप्त करेंगे और जल्द ही एनएसएस की गतिविधि तेज हो जाएगी। एनएसएस के कार्यक्रम भी जल्द ही जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed