{"_id":"63ed1cb92377292d080906ed","slug":"nri-entrepreneur-announces-purvanchal-chamber-of-commerce-siddharthnagar-news-c-7-1-54894-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: अप्रवासी उद्यमी ने की पूर्वांचल चेंबर ऑफ कॉमर्स की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: अप्रवासी उद्यमी ने की पूर्वांचल चेंबर ऑफ कॉमर्स की घोषणा
Wed, 15 Feb 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। इन्वेस्टर्स समिट में 150 करोड़ रुपये निवेश का अनुबंध करने वाले अप्रवासी उद्यमी काजी अहमद मुख्तार ने पूर्वांचल चेंबर ऑफ कामर्स बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल चेंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना से छोटे व्यवसायियों को व्यावसायिक एवं तकनीकी ज्ञान, व्यवसाय स्थापना एवं विकास सहायता, स्टार्ट-अप एवं उद्यमियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। डुमरियागंज के वासा के मूल निवासी काजी अहमद मुख्तार ने कहा कि पूर्वांचल चेंबर ऑफ काॅमर्स का पंजीकरण मार्च से शुरू होगा। इसके माध्यम उद्यमियों, व्यवसायियों और उद्योग पतियों को जोड़ने, जागरूक करने और आगे बढ़ने के लिए एक सुलभ पेशेवर मंच प्रदान किया जाएगा। तरक्की के लिए नियमित तौर पर सेमिनार व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें उद्योग, व्यापार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर चुके लोग मार्गदर्शन करेंगे।
काजी अहमद मुख्तार ने एसजीसी , ब्लॉकचैन और फिनटेक के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के साथ सिद्धार्थ नगर में एसजीसी सिटी सेंटर, आईटी पार्क और ब्लॉकचैन और फिनटेक हब बनाने, विकसित करने के लिए लगभग 150 करोड़ रुपये के दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने 13 फरवरी को जिलाधिकारी संजीव रंजन से मुलाकात की।उसके बाद पूर्वांचल चेंबर ऑफ कामर्स की घोषणा की।