फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now the confidential department will not rely on outsourced personnel

Siddharthnagar News: अब आउटसोर्स कर्मियों के भरोसे नहीं रहेगा गोपनीय विभाग

Mon, 06 Mar 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now the confidential department will not rely on outsourced personnel
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में 29 कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण पटलों पर जमे आउटसोर्स कर्मियों का होगा परिवर्तन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में अब महत्वपूर्ण विभागों का कार्य आउटसोर्स कर्मियों के भरोसे नहीं रहेगा। विश्वविद्यालय में 29 विभागीय कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है, इनमें नौ कर्मचारियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विभागीय कर्मचारियों को महत्वपूर्ण पटल पर कार्य करने से गोपनीयता की संभावना बढ़ जाएगी।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्थापना के सात वर्ष बाद महत्वपूर्ण पटल पर विभागीय कनिष्ठ लिपिक कार्य करेंगे। इन कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद पटल परिवर्तन शुरू होगा। नियम के अनुसार आउटसोर्स कर्मियों के भरोसे महत्वपूर्ण पटल के कार्य नहीं होने चाहिए, लेकिन विभागीय कर्मियों के अभाव में गैर विभागीय कर्मियों से कार्य लिया जाता था।
विज्ञापन

कई कर्मचारी पांच वर्ष से अधिक समय से एक ही पटल पर कार्य कर रहे हैं।विश्वविद्यालय में गोपनीय विभाग, परीक्षा विभाग, परीक्षा सामान्य विभाग, वित्त विभाग, संबद्धता विभाग एवं सक्षम अधिकारी के आदेश पर अंकपत्रों में सुधार कार्य के लिए बने परितुलन विभाग में आउटसोर्स कर्मी ही कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांट दिया था फर्जी नियुक्ति पत्र
वर्ष 2015 में विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। वर्ष 2016 में आउटसोर्स पर नौ कर्मचारी थे। उस समय रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र बांटने का मामला सामने आया था। इस मामले में गैर विभागीय ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध मानी गई थी। जांच हुई थी और उस समय कर्मचारी को हटा दिया, लेकिन गैर विभागीय कर्मचारी होने के कारण विभागीय कार्रवाई नहीं हो सकी।


सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में 29 कनिष्ठ लिपिकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें नौ कर्मचारियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अब विश्वविद्यालय में कार्य कराने में सुविधा होगी।
-अमरेंद्र कुमार सिंह, कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed